Mehndi Designs: मेहंदी लगाने का शौक हर लड़की को होता है। किसी भी खास मौके पर लड़कियां मेहंदी लगाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना हाथ सुंदर नजर नहीं आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम ऑनलाइन डिजाइन को सर्च करते हैं ताकि कुछ नए तरीके की मेहंदी अपने हाथों में लगा सके। खासकर शादी के लिए। शादी चाहे भाई की हो या फिर आपके खास दोस्त की मेहंदी तो अपनी हथेली पर अच्छी लगनी चाहिए। ऐसे में आपको ट्राई करने चाहिए यहां बताए गए डिजाइन। ये काफी सुंदर डिजाइंस है और हाथों पर लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।
अगर आपको भरे हाथों वाली मेहंदी पसंद है तो इसके लिए आप लोटस डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें आपके हाथों में बड़े-बड़े लोटस के डिजाइन बनाए जाएगे। इसके साथ मोर, हाथी और लटकन का डिजाइन भी क्रिएट किया जाएगा। आप चाहे तो जाली डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं वरना इन्हीं डिजाइन से अपनी मेहंदी कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरीके के मेहंदी डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं और हाथों की शोभा बढ़ाते हैं। इसे ब्राइड भी लगवा सकती हैं और दुल्हन या दुल्हे की बहन भी इन डिजाइन को हाथों में क्रिएट करा सकती हैं। बाजार से लगाने में इन डिजाइन के आपको 3000 से 5000 रुपये देने पड़ेंगे।
हाथों के आगे के मेहंदी के साथ-साथ पीछे की मेहंदी भी काफी अच्छी होनी चाहिए। इसलिए आपके पीछे के लिए जाल (मेहंदी डिजाइन) को क्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ आप चाहे तो पीछे फूलों का डिजाइन ले सकती हैं और जाल को पत्तियों के डिजाइन से भर सकती हैं। इससे आपके हाथ और भी ज्यादा सुंदर लगेंगे।इस तरीके के डिजाइन आजकल काफी चल रहे हैं और अच्छे भी लगते हैं। इस तरीके के डिजाइन मार्केट में 3000 से 5000 रुपये में बनते हैं।
इसे भी पढ़ें: Lotus Mehndi Designs For Dev Diwali 2023: हाथों में कमल खिलाएं, मेहंदी की ये डिजाइंस देखें
आजकल मिनिमल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में आप भी शादी में इस तरीके की मेहंदी को हाथों में लगा सकती हैं। इसमें आपकी आधी हथेली (डॉट मेहंदी डिजाइन) पर जाली और पत्ती का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। बीच हथेली में लटकन बनाए जाएंगे। उंगलियों पर छोटे-छोटे फूल या जाली का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके से आपके हाथों की मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएगी। मार्केट से लगाने पर यह 500 से 1000 रुपये में लग जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Mehndi Designs: फ्लोरल मेहंदी के अलावा इस बार ट्राई करें ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।