Mandala Mehndi Designs: मेहंदी हर तीज-त्योहार और शादी में लगाई जाती है। इसके बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। खासकर शादियों में इसे रस्म के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान दुल्हन से लेकर घर की सभी महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई जाती है। आजकल मंडला मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। कई सारे सेलिब्रिटीज भी अपनी शादी के लिए इसी तरीके के डिजाइन लगाती हुई नजर आती है। आप भी अपनी शादी में कुछ नए ट्रेंडी मंडला मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैंं और शादी के दिन लगाकर हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। चलिए देखते हैं कौन से डिजाइन आपके लिए हैं बेस्ट।
दुल्हन के हाथों में भरी हुई मेहंदी डिजाइन लगाया जाता है। इसमें दुल्हा-दुल्हन के डिजाइन बनाए जाते हैं। इस बार आप मंडला आर्ट को अपनी हथेलियों पर लगवाएं। ये डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है और भरी हुई मेहंदी के साथ लगाया जाता है। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए पहले हथेली पर इस डिजाइन को लगाया जाता है उसके बाद आपसा जाल बनाया जाता है। इससे ये और ज्यादा सुंदर लगता है। आप चाहें तो इसे भरने के लिए पति के नाम को लिखवा सकती हैं वरना फूल का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।
HZ Tips: इस डिजाइन को बनाने के लिए आप बारिक तरीके से इसे बनवाएं।
आजकल सेलिब्रिटीज भी भरे हाथों की जगह मंडला मेहंदी डिजाइन क्रिएट करते हैं। ये मिनिमल मेहंदी डिजाइन है लेकिन इसे लगाने के बाद (इजी मेहंदी डिजाइन) भी हाथ सुंदर लगते हैं। जिन लड़कियों की हथेली छोटी होती है वो इस तरह के डिजाइन को अपनी शादी में लगवा सकती हैं। इसमें बीच में एक गोला और आसपास फूल का डिजाइन क्रिएट करें। इसी तरीके के डिजाइन को उंगलियों पर भी रिपीट करें। कलाई से नीचे आप हैवी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरीके से आपकी ब्राइडल मेहंदी लग जाएगी।
HZ Tips: इसमें आप फूल की पत्तियों के बीच पति का नाम भी लिखवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 15 मिनट में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हैवी मेहंदी डिजाइन हाथों में लगाना पसंद है तो मंडला मेहंदी में भी इस तरह के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें हथेली पर एक (डॉट मेहंदी डिजाइन) गोला बनाकर उसके अंदर फूल बनाना है। फिर उसकी आउटलाइन करनी है। अब आसपास लाइन बनाएं और पत्तियों का डिजाइन क्रिएट करें। इससे आपकी हथेली भरी-भरी नजर आएगी। साथ ही इस तरह की मेहंदी कम समय में हाथों में लग जाएगी। इसमें आप चाहे तो अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं।
HZ Tips:आप चाहे तो इसमें बड़े फूल का डिजाइन भी क्रिएट करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मेहंदी के ये डिजाइन देखने में लगते हैं बेहद मॉडर्न, देखें तस्वीरें
इस बार दुल्हन इस तरह के मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगाएं और अपनी शादी के लिए रेडी हो जाए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।