अगर आपकी आंखें हैं नीली तो मेकअप करने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आपकी आंखों का कलर नीला है तो आपको मेकअप करते समय इन बातों का खास ध्यान रखना होगा। तभी आप पार्टी के लिए अच्छे से रेडी हो पाएगी।

Blue eyes makeup ideas

मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। पार्टी हो या फैमिली फंक्शन बिना मेकअप के वो अधूरी दिखाई देती हैं। लेकिन इसके लिए भी उन्हें कई जरूरी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, खासकर उन महिलाओं को जिनकी आंखें ब्लू कलर की होती हैं। ऐसी आंखे दिखने में काफी आकर्षक होती हैं। जिसके कारण उन्हें और अच्छा दिखाने के लिए आपको मेकअप करते समय इन बातों का खास ध्यान रखना होगा।

ऑरेंज कलर आंखों पर ना करें अप्लाई

Orange eye make up

जिन भी महिलाओं की आंखे ब्लू हैं उन्हें मेकअप करते समय आईशैडो के कलर का खास ध्यान रखना होता है उन्हें कभी भी पीला और ऑरेंज कलर आंखों (आई मेकअप किट) में अप्लाई नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी आंखें छोटी दिखाई देती हैं। जिसके कारण उनकी आंखों का रंग छुप जाता है और वो आकर्षक दिखाई नहीं देती है।

टिप्स: आप अपनी आंखों पर न्यूड शेड मेकअप भी अप्लाई कर सकती हैं।

स्मोकी आई मेकअप

Smoky eye makeup

अगर आप अपने लुक को हाइलाइट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप स्मोकी आई मेकअप क्रिएट कर सकती हैं। ब्लू आई के साथ ये काफी अच्छे से जाता है। लेकिन इसके लिए आप नीले कलर को चूज ना करें। बल्कि इसकी जगह पर आप डार्क ब्राउन या ब्लैक शेड को चूज कर सकती हैं और साथ ही शिमर भी अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें बड़ी और बोल्ड दिखाई देगी। आप इस तरह के मेकअप को पार्टी के लिए जरूर ट्राई करें।

टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ लैशेज भी लगा सकती हैं वो भी आंखों को हाइलाइट करती है।

नेचुरल मेकअप लुक

मेकअप अगर आप किसी त्योहार या फैमिली फंक्शन के लिए कर रही हैं तो इसे आप नेचुरल भी रख सकती हैं। ब्लू आंखों पर ये भी काफी अच्छा लगता है साथ ही आंखों की नेचुरल खूबसूरती को उभारता है। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगी।

टिप्स: इस तरह के मेकअप के लिए आप चाहे तो आईलाइनर को बोल्ड कर सकती हैं। जिसके कारण आपकी आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें: आसान और स्टाइलिश मेकअप लुक्स जो बनाएंगे आपकी वैलेंटाइन डेट को खास

लिपस्टिक शेड का रखें ध्यान

Lipstick shade

ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ अपनी आंखों पर ध्यान देना है। मेकअप करते समय आपको लिप्स का भी खास ध्यान रखना होगा। क्योंकि उसके बाद ही लुक परफेक्ट लगेगा। ऐसे में आप ऑरेंज, ब्राउन, ऑरेंज-रेड या पिंक कलर के लिपस्टिक शेड लगा सकती हैं। यह कलर आपके पूरे मेकअप लुक को हाइलाइट करेंगे। इससे आपका लुक लगेगा बिल्कुल परफेक्ट।

टिप्स: लिपस्टिक अगर आप मेट ट्राई करेंगी तो वो काफी अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: आई मेकअप से जुड़ी ये 4 गलतियां दिखा सकती हैं आपको बूढ़ा


ब्लू आंखों वाली महिलाओं को एक बार इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए ताकि आपकी आंखों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ सके।

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP