अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसंबर को धूमधाम के साथ संपन्न हो गई है। मगर दोनों की शादी के फंक्शन 1 हफ्ते पहले से ही शुरू हो गए थे। अपनी शादी के हर फंक्शन में अंकिता के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले। अगर आपकी भी इस वेडिंग सीजन में शादी होने वाली है, तो अंकिता के मेकअप लुक्स को देख कर आप भी अपने लिए कोई अच्छा सा लुक तय कर सकती हैं।
आज हम आपको अंकिता लोखंडे के मेहंदी से लेकर वेडिंग रिसेप्शन तक के लुक्स की झलक दिखाएंगे और उनके मेकअप की बारीकियों के बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन बनी अंकिता लोखंडे, ब्राइडल लुक में देखें पहली तस्वीरें
अंकिता लोखंडे का मेहंदी मेकअप लुक
अपनी मेहंदी सेरेमनी में अंकिता ने न्यूड मेकअप लुक को अपनाया था और पिंक फैमिली के बेहद लाइट शेड्स का प्रयोग किया था।
- अंकिता का आई मेकअप बहुत ही सिंपल था। अंकिता ने आंखों पर मीडियम ब्रॉड आईलाइनर लगाया था और आंखों की लोअर वॉटर लाइन को काजल से कवर किया था। वहीं आंखों पर लाइट ग्लॉसी आईशैडो का इस्तेमाल किया था।
- होंठों पर भी अंकिता ने पिंक कलर की ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी।
- अंकिता ने अपनी चीकबोन को हाइलाइट करने के लिए लाइट पिंक ब्लश ऑन और हाइलाइटर का इस्तेमाल किया था।
- अंकिता ने डबल साइड पफ बना कर बालों को हाफ पिनअप किया और लॉन्ग कर्ल्स बनाए थे।

अंकिता लोखंडे का हल्दी मेकअप लुक
हल्दी लुक के लिए अंकिता ने थोड़ा लाउड लुक चुना और रेड आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करता हुआ मेकअप किया।
- अंकिता ने होंठों पर रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी,जो उनके आउटफिट के कलर से मैच कर रही थी।
- आंखों पर लाइट ब्राउन आईशैडो अप्लाई किया था और आईलाइनर और काजल से आंखों को हाइलाइट किया था।
- चीकबोन को हाइलाइट करने के लिए पीच कलर का ब्लशऑन लगाया था।
- अंकिता ने अपने बालों में सेंटर पार्टिंग करके फ्रंट में वॉल्यूम क्रिएट किया था और बैक में मेसी बन बना कर हाफ गजरा लगाया था।

अंकिता लोखंडे का इंगेजमेंट मेकअप लुक
अपनी इंगेजमेंट पार्टी में अंकिता का लुक बहुत ही अलग था। उन्होंने हैवी ब्लैक आउटफिट कैरी किया था, इसी लिए मेकअप लाइट ही रखा था।
- अंकिता ने होंठों पर रस्ट कलर की ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी।
- आंखों को बड़ा दिखाने के लिए अंकिता ने ब्रॉड आईलाइनर अप्लाई किया था और वाटर लाइन को काजल से कवर किया था।
- अंकिता ने अपने गालों और नाक पर हाइलाइटर का प्रयोग किया था।
- बालों को अंकिता ने सिंपल सेंटर पार्टिंग करके खुला ही छोड़ दिया था।
View this post on Instagram
अंकिता लोखंडे का ब्राइडल मेकअप लुक
अंकिता का ब्राइडल मेकअप भी गजब का था। हैवी गोल्डन लहंगे के साथ अंकिता ने मेकअप का सटल रख था।
- अंकिता ने लाइट ग्लिटर आई मेकअप किया था।
- होंठों पर रेड लिपस्टिक लगाई थी, साथ ही रेड कलर की बिंदी भी कैरी की थी।
- वहीं गालों पर गोल्डन हाइलाइटर अप्लाई किया था।
View this post on Instagram
अंकिता का वेडिंग रिसेप्शन मेकअप लुक
शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन में अंकिता ने लाल साड़ी कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने थोड़ा हैवी मेकअप किया था।
Recommended Video
- अंकिता ने होंठों पर डार्क रेड लिपस्टिक लगाई थी।
- वहीं आंखों को काजल और आईलाइनर से हाइलाइट किया था।
- इसके साथ ही, अंकिता ने मांग में सिंदूर भरा था और माथे पर लाल बिंदी लगाई थी।
- अपने इस लुक के लिए अंकिता ने बालों में सेंटर पार्टिंग करके लो बन बनाया था।
अपनी शादी के लिए आप भी यहां से मेकअप टिप्स ले सकती हैं और परफेक्ट ब्राइडल लुक पा सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों