गोल्डन कलर के कपड़ों के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, आप भी करें ट्राई

लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको मेकअप करते समय स्किन टोन का खासतौर से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

lipstick shades you can choose with golden colour outfits

किसी भी ओकेजन के लिए हम अपने लुक को काफो बारीकी से स्टाइल करते हैं। स्टाइलिंग के लिए केवल सही डिजाइन के कपड़े ही नहीं, बल्कि सही मेकअप लुक चुनना भी बेहद जरूरी होता है। मेकअप में सबसे जरूरी होता है स्किन टोन और कपड़ों के कलर के हिसाब से सही लिप शेड को चुनना।

फैशन ट्रेंड में गोल्डन कलर के कपड़ों को काफी पसंद किया जाता है। वहीं इस कलर के साथ अक्सर हम लिपस्टिक का सही शेड चुनते समय काफी बार कंफ्यूज हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं लिपस्टिक के कुछ खास शेड्स जो आपकी गोल्डन कलर के आउटफिट्स के साथ में स्टाइलिश लुक देने में सहायता करेंगे।

रेड कलर लिपस्टिक

red lips ()

रेड में कई कलर की लिपस्टिक आपको देखने को मिल जाएगी। इसमें गोल्डन कलर के कपड़ों के साथ में आप डीप रेड, ब्लड रेड जैसे लिप शेड को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लिप कलर्स आपके लुक को रॉयल बनाने में मदद करेंगे। इस तरह के लुक के साथ में आप आंखों के लिए विंग आईलाइनर लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सफेद रंग के कपड़ों के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, हर स्किन टोन के लिए रहेंगे बेस्ट

पिंक कलर लिपस्टिक

tara sutaria glossy lips

पिंक कलर लिपस्टिक लगभग सभी कलर के कपड़ों के साथ में बेस्ट लुक देने में मदद करती है। वहीं इसमें आप वार्म पिंक कलर को गोल्डन कलर के कपड़ों के साथ में पहन सकती हैं। पिंक कलर के लिप शेड के साथ में आंखों के लिए आप गोल्डन और पिंक के कलर कॉम्बिनेशन को ही चुनें। वहीं अगर आप ग्लॉसी लिप्स पसंद करती हैं तो न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक लगाकर ग्लॉस को लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक

ब्राउन कलर लिपस्टिक

brown lips with golden dress

अगर आपका स्किन टोन डीप है या सांवला है तो आपके चेहरे और कपड़ों के हिसाब से ब्राउन शेड में कई कलर्स आसानी से लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। इसमें आप चॉकलेट ब्राउन कलर के लिप शेड को चुन सकती हैं। इस तरह के लिप कलर के साथ में आई मेकअप के लिए सटल और न्यूट्रल कलर ही चुनें।

अगर आपको गोल्डन रंग के कपड़ों के साथ लगाने के लिए लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP