herzindagi
image

ऑफिस जाने से पहले ऐसे करें लाइट आई मेकअप, बढ़ेगी आंखों की खूबसूरती

अगर आप भी ऑफिस जाने से पहले अपनी आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को फॉलो कर कम समय में आंखों को खूबसूरत बना सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-03-21, 18:36 IST

कुछ महिलाएं ऐसी है, जो रोजाना सुबह जल्दी उठकर ऑफिस जाती हैं और शाम में थक हार कर घर आती है। घर के सभी काम कर महिलाएं थक जाती हैं और सो जाती है। ऐसे में उनका मन भी मेकअप करने का होता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से वह टाइम नहीं निकाल पाती है।

लाइट आई मेकअप

2 (88)

अगर आप गर्मी के मौसम में लाइट आई मेकअप करने का सोच रही है। वह भी कम टाइम में, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप कम समय में आए मेकअप कर अपने ऑफिस जा सकती है। आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी ऑफिस खूबसूरत बनकर जाना चाहती हैं, तो अब आपको मेकअप के लिए ज्यादा टाइम निकालने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप कम समय में अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Makeup Look: रेड आउटफिट के साथ ट्राई करें आई मेकअप लुक, दिखेंगी खूबसूरत

ऐसे करें आंखों का लाइट मेकअप

1 (88)

1. गर्मी के मौसम में लाइट आई मेकअप करने के लिए आप सबसे अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो ले।

2. उसके बाद आप अपनी आंखों के ऊपर हलके हाथ से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे आपको सनस्क्रीन वह वाला इस्तेमाल करना है, जिसमें बीबी क्रीम और फाउंडेशन मिक्स आता है।

3. ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने आगे बताया कि इसके बाद आप हल्का सा बीबी क्रीम लेकर अपनी आंखों पर लगा सकती हैं।

4. इसके बाद आप अपनी आंखों के ऊपर कंपैक्ट का इस्तेमाल कर, इसे अच्छी तरह सेट कर लें।

5. आप चाहें तो अपनी आंखों के ऊपर मूस फाउंडेशन का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा, आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

6. इसके बाद आप लाइट या फिर न्यूट्रल कलर के आईशैडो का इस्तेमाल कर अपनी आंखों पर ब्रश की मदद से इसे सेट कर सकती हैं। इस आईशैडो को अच्छी तरह अपनी आंख पर ब्लेंड करें।

7. इसके बाद अगर आप चाहे तो ब्लू या ब्लैक कलर का पतला लाइनर आंखों पर लगा सकती हैं। आप चाहे तो मस्कारा का भी इस्तेमाल अपनी पलकों के लिए कर सकती हैं।

इन सभी टिप्स को अपनाकर आप कम समय में अपनी आंखों को खूबसूरत बनाकर ऑफिस के लिए निकल सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  सनस्क्रीन या प्राइमर, कंसीलर या पाउडर...क्या आपको पता है मेकअप अप्लाई करने का सही ऑर्डर?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-  freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।