त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको मार्केट में काफी सारे प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन घरेलू चीजों से ज्यादा असरदार और नेचुरल चीज शायद ही आपको देखने को मिलें। बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आजकल कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं गालों की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इन्हीं नेचुरल चीजों की मदद ली सकती है ताकि स्किन हाइड्रेटेड नजर आए।
तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं गालों की त्वचा को नेचुरल कोरियन तरीके से चमकदार बनाने का घरेलू उपाय और बताएंगे इन चीजों को गालों पर इस्तेमाल करने के फायदे-
गालों को चमकदार बनाने के लिए किन चीजों को आजमाएं?
- गुलाब जल
- मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है।
- त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।
गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- यह त्वचा का पीएच लेवल बरकरार रखने में सहायता करता है।
- डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद साबित होता है।
- स्किन के पोर्स को साफ कर इन्हें मिनीमाइज करने का काम करता है।
- इसे आप फेस टोनर की तरह भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Rose Water On Face: चेहरे पर लाना है नैचुरल निखार तो गुलाब जल का करें इस्तेमाल
गालों को चमकदार बनाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 से 3 चम्मच गुलाब जल की डालें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और गालों पर लगा लें।
- 20 मिनट तक इसे गालों पर लगा रहने दें।
- कॉटन और पानी की मदद से चेहरे की त्वचा को साफ कर लें।
- आप हफ्ते में 3 बार तक इसे चेहरे पर आजमां सकती हैं।
- लगातार इन चीजों को गालों पर लगाने से स्किन हेल्दी नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों