herzindagi
korean beauty routine for hydrated skin at home

Korean Beauty: बदलते मौसम में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए कोरियन ब्यूटी रूटीन आएगा काम

Skin Care Tips: स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-03-01, 21:45 IST

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए एक्सपर्ट की मदद लेकर हमें रोजाना सीटीएम रूटीन को फॉलो करना चाहिए। वहीं बदलते मौसम मो केवल इस एक रूटीन को फॉलो करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि त्वचा को एक्स्ट्रा देखभाल की भी आवश्कता होती है।

आजकल की बात करें तो कोरियन ब्यूटी हैक्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कैसे कोरियन ब्यूटी रूटीन की मदद से त्वचा को हाइड्रेटेड बना सकते हैं। साथ ही बताएंगे त्वचा की देखभाल करने के आसान टिप्स-  

त्वचा को हाइड्रेटेड बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

korean beauty hack using cucumber

  • शहद 
  • खीरा 
  • एलोवेरा जेल

इसे भी पढ़ें:  खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे

शहद को चेहरे पर लगाने के क्या फायदे हैं?

  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
  • इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

खीरे को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करते हैं।
  • खीरे में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

 इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जेल की मदद से चेहरे पर झाइयों होगी कम, जानें कैसे?

कैसे बनाएं स्किन को हाइड्रेटेड?

glowing skin using korean beauty hack

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच शहद की डालें।
  • इसके बाद इसमें एक खीरे को पीसकर डालें। 
  • इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तियां तोड़कर और इन्हें काटकर जेल को निकालकर मिला लें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलकर नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स पर लगाकर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • लगभग 5 मिनट तक स्क्रब को नाक पर मसाज करें।
  • आप चाहे तो इसे मसाज करने की जगह चेहरे पर लगाकर भी छोड़ सकती हैं।
  • कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लगातार इस नुस्खे को आजमाने से चेहरे को सही तरीके से हाइड्रेशन मिल जाएगी।
  • पहली ही बार में आपको इसका परिणाम देखने को नजर आ जाएगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको बदलते मौसम के लिए कोरियन ब्यूटी टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।