herzindagi
how to get rid of pigmentation at home

एलोवेरा जेल की मदद से चेहरे पर झाइयों होगी कम, जानें कैसे?

Pigmentation On Face : एक उम्र के बाद त्वचा में पिगमेंटेशन होना किसी तरह की बीमारी नहीं होती हैं। इसे कम करने के लिए घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-09, 12:46 IST

(Treatment For Pigmentation On Face) चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए हम कई ट्रीटमेंट लेते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन चेहरे की त्वचा की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों की भी सहायता ले सकती हैं। 

वहीं धूप में ज्यादा देर तक बाहर रहने के कारण उम्र के बढ़ने से पहले ही चेहरे पर झाइयां आने लगती है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है और बताएंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।

झाइयों को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

  • शहद 
  • एलोवेरा जेल 

aloe vera for face pigmentation

शहद को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।

एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है, जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।

 इसे भी पढ़ें : बेजान त्वचा में जान डालेगा घर में मौजूद चीजों से बना यह फेस पैक

झाइयों को कम करने के लिए क्या करें?

skin treatment using aloe vera gel

  • झाइयों को कम करने के लिए सबसे पहले एक 1 से 2 चम्मच शहद डालें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तियां तोड़कर और इन्हें काटकर जेल को निकालकर मिला लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिला लें।  (ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खा)
  • कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें।
  • 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में करीब 3 से 4 बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लगातार इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से पिगमेंटेशन की समस्या धीरे-धीरे कम होने लग जाएंगी।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको पिगमेंटेशन को कम करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।