Korean Skin Care: त्वचा की देखभाल करने के लिए आज मार्केट में बड़े से बड़े ब्रांड आको देखने को मिल जाएंगे। वहीं रोजाना ब्यूटी ट्रेंड्स बदल रहे हैं और इस बीच कोरियन ब्यूटी रूटीन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें ग्लास जैसी चमकदार त्वचा को हम हिन्दुस्तानी काफी पसंद करते हैं।
चेहरे पर कोरियन ग्लो पाने के लिए आप घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं चेहरे पर कोरियन ग्लो पाने के लिए किम चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और जानेंगे इससे मिलने वाले त्वचा को क्या हैं फायदे-
चेहरे पर कोरियन ग्लो पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- शहद
- कच्चा दूध
शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा में मौजूद पोर्स की सफाई करने से लेकर स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के फायदे
- कच्चे दूध में विटामिन-ए होता है जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- यह त्वचा को नमी देने का काम भी करता है जिसके कारण त्वचा मॉइस्चराइज नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र में 30 की दिखने के लिए चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध, जानें फायदे
चेहरे पर कोरियन ग्लो पाने का आसान उपाय
- चेहरे पर कोरियन ग्लो पाने के लिए सबसे सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच शहद के साथ 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध की मिलाएं।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगा लें।
- फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। (कोरियन जैसे चमकदार गाल पाने के उपाय)
- कम से कम 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- इसका इस्तेमाल आप रोजाना चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कुछ ही दिनों में आपको इस रूटीन का परिणाम चेहरे पर नजर आने लग जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको चेहरे पर कोरियन ग्लो पाने के लिए ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Recommended Video
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों