Homemade Hair Mask: हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल घने और खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम महंगे ट्रीटमेंट से लेकर घरेलू नुस्खों तक सभी चीजें आजमाते हैं। बालों के बेजान होने के को अन्य कारण भी हो सकते हैं।
बदलते लाइफस्टाइल में आजकल कोरियन ब्यूटी हैक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपके बेजान पड़े बालों में नई जान डालने का काम करेगा।
बालों की देखभाल करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- केला
- दही
केले को बालों में लगाने से क्या होता है?
- दो मुंहे बालों को कम करने में केला बेहद मददगार साबित होता है।
- बालों में केले को लगाने से बाल स्मूथ और शाइनी होते है।
- इसके इस्तेमाल से बालों में मौजूद फ्रिजीनेस भी कम होने लगती है।
- यह बालों की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।

दही के को बालों में लगाने के फायदे
- रुसी की समस्या को कम करने में मदद करती है।
- ड्राईनेस को कम कर बालों को पोषण देने में सहायता करती है।
- बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।
इसे भी पढ़ें:बाल हो गए हैं ड्राई? दही का करें इस्तेमाल
बालों की देखभाल करने के लिए कोरियन हैक
- सबसे पहले एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार 2 से 3 चम्मच या ज्यादा दही निकाल लें।
- इसमें 2 केले मैश करके डालें और इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस मिक्सचर को अपने बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में अच्छी तरह से लगाएं।
- हेयर पैक को लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस हेयर मास्क को आप 1 घंटे तक अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ में लगा रहने दें।
- इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी और शैम्पू की मदद से धो लें।
नोट : किसी भी घरेलू नुस्खें का उपयोग करने से पहले आप एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही चाहे तो पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अगर आपको कोरियन हेयर केयर रूटीन पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों