हर लड़की जितना फोकस अपनी स्किन पर करती है उतना ही उसका फोकस अपने बालों पर भी होता है। ऐसा हो भी क्यों न, बाल हमारी पर्सनेलिटी का एक अहम हिस्सा जो होते हैं। तनाव, खराब खानपान और बिगड़े हुई लाइफस्टाइल का असर भी बालों पर पड़ता है। यही कारण है कि आजकल बालों के झड़ने, जल्दी सफेद होने और रफ होने की समस्या बढ़ गई है। अपने बालों को स्लिकी और शाईनी रखने के लिए लड़कियां शैम्पू के साथ ही हेयर मास्क और हेयर कंडिशनर जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इनके बाल रफ नहीं होते हैं और शाईनी भी रहते हैं। लेकिन इन दोनों प्रॉडक्ट को यूज़ करने से पहले आपको इनके बीच का फर्क पता होना चाहिए। आपको यह जानना चाहिए कि हेयर मास्क और हेयर कंडिशनर में क्या फर्क है और इनमें से आपके लिए क्या बेहतर है। तो आइए जानते हैं—
इसे भी पढ़ें:बढती उम्र में अपनाएंगी ये एक्सपर्ट टिप्स तो नहीं आएंगी झुर्रियां
क्या होता है हेयर कंडिशनर
हेयर कंडिशनर वह प्रॉडक्ट होता है जिसे बालों में शैम्पू करने के बाद तुरंत लगाया जाता है। इसे लगाने से बाल उलझते नहीं हैं और सॉफ्ट वह स्मूद रहते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि कंडिशनर को सिर्फ बालों पर लगाना चाहिए स्कैल्प पर नहीं। अन्यथा आपके बाल बहुत तेजी से गिरने लगेंगे। इसके अलावा आजकल कई ऐसे हेयर कंडिशनर्स भी आते हैं जिनमें बालों की अलग-अलग समस्याओं को सुलझाने के गुण होते हैं। आप अपने हिसाब से उन्हें भी खरीद सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हेयर कंडिशनर बालों पर इंस्टेंट असर करता है और इसे 2 से 5 मिनट तक बालों पर लगाना चाहिए।
क्या होता है हेयर मास्क
हेयर मास्क बालों को एक्स्ट्रा प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व देने का काम करता है। आप चाहे किसी भी कंपनी का हेयर मास्क लें उसमें नरिशिंग ऑइल और हेयर रिपेयरिंग इनग्रेडिएंट्स होते हैं जो कि आपके रुखे, डल और डैमेज बालों को सही कर उन्हें हेल्दी बनाने का काम करते हैं। हेयर मास्क को लगाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। इसे बाल धोने के बाद नहीं बल्कि सूखे बालों पर लगाया जाता है। इसे लगाने के बाद आधा घंटा रुककर फिर शैंपू और कंडिशनर किया जाता है। जब भी आप हेयर मास्क लगाएं इसे बालों पर कम से कम आधे घंटे तक रहने दें। इससे मास्क के सभी इनग्रेडिएंट्स बाल ऐब्जॉर्ब कर लेते हैं।
इसे भी पढ़ें:5 टिप्स अपना कर मेकअप मिस्टेक को करें राइट बिना मेकअप हटाए
हेयर मास्क और हेयर कंडिशनर में फर्क
हेयर मास्क बालों पर वैसे ही काम करता है जैसे कि फेशियल मास्क स्किन पर करता है। यह रुखे बालों को सही कर डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है। जबकि हेयर कंडिशनर बालों को सॉफ्ट बनाकर उन्हें नमी देने का काम करता है। कंडिशनर से बाल तुरंत चिकने और चमकदार होते हैं। दोनों में फर्क यह है कि कंडिशनर को बालों पर सिर्फ 1 या 2 मिनट तक लगाया जाता है जबकि हेयर मास्क को कम से कम 30 मिनट तक लगाया जाता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों