herzindagi
orange nail art designs you can try

इन ऑरेंज नेल आर्ट की मदद से नेल्स को दें एक ब्यूटीफुल लुक

अगर आप अपने नेल्स को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप इन ऑरेंज नेल आर्ट डिजाइन्स की मदद ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-01-15, 16:21 IST

यह तो हम सभी को पता है कि महिलाओं को नेल आर्ट करना कितना अच्छा लगता है। इसके जरिए वह अपने नेल्स को कई डिफरेंट लुक्स दे पाती हैं। साथ ही साथ इस तरह ना सिर्फ उनके नेल्स बल्कि हाथ भी बेहद ब्यूटीफुल और अट्रैक्टिव नजर आता है। आमतौर पर, नेल आर्ट करते समय महिलाएं उसके डिजाइन या पैटर्न पर अधिक ध्यान देती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो नेल पेंट के कलर्स की मदद से अपने नेल्स को एक यूनिक लुक दे सकती हैं।

मसलन, अगर आप अपने नेल्स को एक पॉप लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में ऑरेंज कलर को चुन सकती हैं। यह एक बेहद ही ब्राइट कलर है, जो आपके नेल्स के लुक को एकदम से स्टाइलिश व ब्राइटनिंग बनाता है। इतना ही नहीं, आप ऑरेंज नेल पेंट के साथ अन्य नेल पेंट कलर्स को मिक्स करके कई खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन्स भी तैयार कर सकती हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

ऑरेंज और ब्लैक नेल आर्ट

nail paint art in hindi

ब्लैक एक ऐसा कलर है, जो किसी भी अन्य कलर के साथ अच्छा लगता है। ऐसे में आप ऑरेंज के साथ ब्लैक नेल पेंट की मदद से बेहद ब्यूटीफुल नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले नेल्स पर ऑरेंज बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक नेल पेंट की मदद से अलग-अलग डिजाइन जैसे हार्ट या स्ट्राइप्स आदि बना सकती हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके कई नेल आर्ट डिजाइन्स डिफरेंट नेल्स पर बनाएं। आखिरी में टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट डिजाइन को सिक्योर करें।

इसे ज़रूर पढे़ें-घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक

हाफ एंड हाफ नेल आर्ट

half and half nail art

यह नेल आर्ट डिजाइन वह महिलाएं बना सकती हैं, जिन्हें अमूमन तरह-तरह के डिजाइन्स बनाने में समस्या होती है। इसके लिए आप नेल्स पर ऑरेंज के साथ-साथ एक दूसरा कॉम्पलीमेंटरी कलर लें। आप इसे हाफ एंड हाफ लुक में अपने नेल्स पर लगाएं। यह एक सिंपल डिजाइन है, लेकिन फिर भी आपके नेल्स को यूनिक बनाता है।

ऑरेंज ग्लिटर नेल आर्ट

orange glitter

अगर आप पार्टी के लिए नेल आर्ट डिजाइन बना रही हैं, लेकिन फिर भी नेल्स को एक सटल तरीके से सजाना चाहती हैं तो आप ग्लिटर की मदद ले सकती हैं। यह एक आसान नेल आर्ट है, जिसे कोई भी महिला बेहद आसानी से बना सकती है। इसके लिए सबसे पहले नेल्स पर ऑरेंज बेस कोट लगाएं। इसके बाद, आप किसी एक नेल्स पर गोल्डन ग्लिटर नेल पेंट अप्लाईकरें। यह आपके नेल्स को अधिक शाइनी बनाने में मदद करेगा।

ऑरेंज फ्रेंच नेल आर्ट

orange nail paint

अगर आप एक यूनिक तरीके से ऑरेंज नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में फ्रेंच मेनीक्योर भी किया जा सकता है। आमतौर पर महिलाएं फ्रेंच मेनीक्योर के दौरान केवल कुछ कलर्स का ही यूज करती हैं। लेकिन आप नेल्स पर ट्रांसपेरेंट बेस कोट लगाने के बाद टिप पर ऑरेंज नेल पेंट को यूज कर सकती हैं। यह आपके नेल्स को एकदम डिफरेंट लुक देगा।

ऑरेंज पोल्का डॉट नेल आर्ट

nail art ideas

पोल्का डॉट एक ऐसा डिजाइन है, जो हमेशा से ही काफी पसंद किया जाता रहा है। आप भी नेल आर्ट बनाते समय ऑरेंज पोल्का डॉट डिजाइन बनाने पर विचार कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ऑरेंज बेस कलर लगाएं। लेकिन एक या दो नेल्स पर व्हाइट नेल पेंटलगाएं। इसके बाद आप उन नेल्स पर ऑरेंज कलर से पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं। यह देखने में एकदम रिफ्रेशिंग लुक देता है।

इसे ज़रूर पढे़ें-नेल्स पर अप्लाई करें यह मास्क, नाखून बनेंगे स्ट्रान्ग

तो आपको कौन सा ऑरेंज नेल आर्ट डिजाइन सबसे अच्छा लगा? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- fashionhombre

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।