कुछ समय पहले तक महिलाएं अपने नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए नेल पेंट का सहारा लेती थीं। लेकिन अब महिलाएं नेल पेंट की मदद से सिर्फ नेल्स को खूबसूरत ही नहीं बनातीं, बल्कि नेल आर्ट डिजाइन की मदद से उसे एक यूनिक लुक देना चाहती हैं। वैसे तो आप कई तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स को नेल्स पर उकेर सकती हैं। लेकिन डिजाइन को खूबसूरत बनाने में नेल पॉलिश कलर का भी एक अहम् रोल होता है। दरअसल, आप नेल आर्ट डिजाइन के लिए किन नेल पेंट कलर्स को चुन रही हैं, इस पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। वैसे तो आप पिंक से लेकर रेड तक किसी भी नेल पेंट से नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं, लेकिन अगर बात डिफरेंट कलर्स को एक साथ नेल्स पर उकेरने की हो, तो ऐसे में व्हाइट एंड गोल्ड नेलपेंट का कॉम्बिनेशन कभी भी फेल नहीं होता। व्हाइट एंड गोल्ड नेलपेंट की मदद से आप कई तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स बना सकती हैं। यकीन मानिए, यह आपके नेल्स को एकदम क्लासी लुक देगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन व्हाइट एंड गोल्ड नेल आर्ट आईडियाज के बारे में बता रहे हैं-
यह नेल आर्ट डिजाइन उन लड़कियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स नहीं बना सकतीं, लेकिन फिर भी अपने नेल्स को एक डिफरेंट व खूबसूरत लुक देना चाहती हैं। इसके लिए आप पहले अपने नेल्स पर व्हाइट नेलपेंट लगाएं। लेकिन बीच के एक नेल्स को यूं ही छोड़ दें। इसके बाद आप उस नेल्स पर गोल्डन नेल पेंट लगाएं। नेलपेंट के सूखने के बाद आखिरी में टॉप कोट जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
इसके लिए आप पहले नेल्स पर व्हाइट नेल पेंट लगाएं और एक नेल्स पर गोल्डन ग्लिटर नेल पेंट लगाएं। इसके बाद अलग-अलग नेल्स पर व्हाइट पेंट के उपर वी शेप में गोल्डन नेल पेंट लगाएं। आखिरी में आप टॉप कोट से नेल आर्ट को सिक्योर करें।
यह भी एक सिंपल नेल आर्ट है, लेकिन देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। इस नेल आर्ट डिजाइन को बनाने के लिए पहले आप नेल्स पर व्हाइट नेलपेंट लगाएं। जब यह सूख जाए तो टिप पर ग्लिटर गोल्डन नेल पेंट को अप्लाई करें। आप चाहें तो एक नेल पर व्हाइट और दूसरे पर गोल्डन नेल पेंट लगाएं और फ्रेंच टिप पर दूसरा कलर अप्लाई करें। आखिरी में आप टॉप कोट लगाएं।
इसे भी पढ़ें: अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art
इस नेल आर्ट डिजाइन को बनाने के लिए पहले आप नेल्स पर गोल्डन नेल पेंट लगाएं। इसके बाद आप व्हाइट कलर से स्ट्राइप्स लुक क्रिएट करें। आप इसमें कई तरह के चेंज भी कर सकती हैं। स्ट्राइप्स लुक में आप अपनी पसंद के डिजाइन बना सकती हैं। आखिरी में टॉप कोट से नेल आर्ट को सिक्योर करें। (यह नेल आर्ट आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up)
तो देर किस बात की, बस व्हाइट और गोल्ड नेलपेंट लेकर अपने नाखूनों को एकदम डिफरेंट लुक दें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@styletic.com,freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।