नेल्स पर अप्लाई करें यह मास्क, नाखून बनेंगे स्ट्रान्ग

अगर आप अपने कमजोर नेल्स को मजबूत बनाना चाहती हैं तो इन नेल मास्क का सहारा ले सकती हैं।

nail  remover  cream  mask

आपकी स्किन की ही तरह नेल्स को भी अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। लेकिन देखने में आता है कि महिलाएं अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए बार-बार नेल आर्ट करती है। नेल पॉलिश लगाती हैं और फिर नेल पेंट रिमूवर का उपयोग करती हैं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं को ऐक्रेलिक नेल्स का भी इस्तेमाल करती हैं। यह सभी चीजें आपके नेल्स को भले ही ब्यूटीफुल दिखाएं, लेकिन लगातार इस्तेमाल से आपके नेल्स कमजोर हो जाते हैं। जिसके कारण आपके नेल्स जल्दी-जल्दी टूटने लग जाते हैं।

ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने नेल्स को एक ब्रेक दें और उनकी सही तरह से केयर करें। इतना ही नहीं, अपने नेल्स को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करने के लिए आप कुछ नेल मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह नेल मास्क आपके नेल्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ उसे अधिक हेल्दी भी बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन होममेड नेल मास्क के बारे में-

nail  mask  for  stronger  nails

शहद और केले का नेल मास्क

जहां शहद आपके नेल्स को नरिश्ड करने में मदद करता है, वहीं केले की मदद से आप अपने नेल्स को अधिक स्ट्रान्ग बना सकती हैं। इस नेल मास्क को बनाना बेहद ही आसान है।

आपको चाहिए

  • 1 टीस्पून शहद
  • 1 टीस्पून हैवी क्रीम
  • 1 टेबलस्पून केले

ऐसे करें इस्तेमाल

  • नेल मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में शहद, क्रीम और केले को एक साथ मिलाएं।
  • आप इसे तब तक मिक्स करें, जब तक कि स्मूद टेक्सचर ना मिल जाए।
  • अब, इस मिश्रण को अपने नाखूनों पर लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से अपने नेल्स को धो लें।

शहद और अंडे का नेल मास्क

इस नेल मास्क को बनाते समय एग यॉक और शहद का इस्तेमाल किया जाता है। जहां एग यॉक आपके नाखूनों को मजबूत प्रोटीन प्रदान करता है, वहीं शहद स्किन को नरिश्ड करने के साथ-साथ एक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल एजेंट के रूप में काम करता है।

आपको चाहिए

  • 1 एग यॉक
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच पानी
  • एक या दो बूंद लैवेंडर का तेल

ऐसे करें इस्तेमाल

  • इस नेल मास्क बनाने के लिए एग यॉक को एक बाउल में निकालें और अच्छी तरह फेंटें।
  • अब इसमें शहद, पानी व लैवेंडर ऑयल डालकर मिक्स करें।
  • इसे अपने नाखूनों पर, नाखूनों के आसपास और अपने क्यूटिकल्स पर लगाएं।
  • करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, इसे गुनगुने पानी से धो लें।
acrylic  nail  mask

लहसुन और ऑरेंज का नेल मास्क

लहसुन और ऑरेंज की मदद से भी एक नेल मास्क बनाया जा सकता है। लहसुन आपके नेल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है और नाखूनों के बार-बार टूटने की समस्या को कम करता है। वहीं, ऑरेंज में मौजूद विटामिन सी कोलेजन को बढ़ावा देता है।

आपको चाहिए

  • 1/4 कप संतरे का रस
  • 1 लहसुन की कली (अच्छी तरह क्रश्ड किया हुआ)

ऐसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले एक बाउल में दोनों इंग्रीडिएंट्स डालकर मिक्स कर लें।
  • अब, अपने नाखूनों को लगभग 10 मिनट के लिए इस साल्यूशन में डिप करें।
  • अंत में, नेल्स को गुनगुने पानी से धो दें।

जैतून के तेल और नींबू के रस का नेल मास्क

यह मास्क ना केवल आपके नेल्स को मजबूती (नाखून को मजबूत करने के उपाय) प्रदान करता है, बल्कि उसे अधिक शाइनी भी बनाता है। जहां जैतून के तेल में मॉइस्चराइजिंग और मजबूत करने वाले गुण होते हैं। वहीं, नींबू की कीटाणुनाशक शक्ति के कारण आपके नाखूनों को गहराई से पोषण मिलेगा।

आपको चाहिए

  • 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन (वैकल्पिक)

ऐसे करें इस्तेमाल

  • एक बाउल में सबसे पहले सामग्री को मिक्स करें।
  • अब अपने नेल्स को इस मिश्रण में लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अंत में अपने नेल्स को गुनगुने पानी की मदद से साफ करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP