herzindagi
ponytail hairstyle ideas  you should know

पोनीटेल हेयरस्टाइल लगता है बोरिंग, तो उसे कुछ इस तरह दें एक ट्विस्ट

अगर आपको पोनीटेल हेयरस्टाइल में अपना लुक बोरिंग लगता है तो ऐसे में आप उसे एक ट्विस्ट देकर अपने लुक को खास बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-09-11, 15:53 IST

जब भी एक ईजी व क्विक हेयरस्टाइल की बात होती है तो सबसे पहले पोनीटेल बनाने का ही ख्याल मन में आता है। यह एक बेहद ही सिंपल हेयरस्टाइल है, जो चुटकियों में बन जाता है और इसलिए, केजुअल्स से लेकर ऑफिस तक में महिलाएं पोनीटेल बनाना पसंद करती हैं। हालांकि, हर दिन एक ही हेयरस्टाइल को कैरी करने से आपका लुक बोरिंग नजर आने लगता है। ऐसे में आप चाहे कितना भी स्टाइलिश आउटफिट कैरी कर लें, लेकिन फिर भी आपके लुक में एक नयापन नहीं आता है।

हो सकता है कि आप एक हेयरस्टाइलिंग एक्सपर्ट ना हों या फिर आपको तरह-तरह के हेयरस्टाइल्स बनाना ना आता हो और इसलिए आप हर दिन एक ही हेयरस्टाइल को बनाती हों। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाना अच्छा लगता है तो भी आप एक ट्विस्ट देकर अपने हेयरस्टाइल व लुक को न्यू बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप पोनीटेल की मदद से बना सकती हैं-

बन विद पोनीटेल

bun with hairstyle kriti sanon

यह एक बेहद आसान हेयरस्टाइल है, जिसे आप केजुअल्स से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टीज में भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर बालों की सेंटर पार्टिंग करें। अगर आप चाहें तो हेयर को नो पार्टिंग लुक भी दे सकती हैं। इसके बाद आप बालों को पीछे ले जाकर पोनीटेल बनाएं। आप लो पोनीटेल से लेकर हाई पोनीटेल तक बना सकती हैं। इसके बाद आप रबर लगाकर पोनीटेल को फिक्स करें। अब आप पोनीटेल से बन बनाएं। इसके लिए आप हेयरलेंथ को ट्विस्ट करते हुए बन बनाएं और बालों को पिनअप कर लें।

पोनीटेल विद ब्रेड लुक

ponytail with braid look

यह भी एक ईजी हेयरस्टाइल है और इसे बनाने के लिए आपको बालों को पहले कॉम्ब करना होगा और बालों को रबर लगाकर लो पोनीटेल बना लें। इसके बाद आप हेयर लेंथ में ब्रेड लुक बनाएं। अगर आप चाहें तो सिंपल थ्री स्ट्रैंड ब्रेड की जगह फिशटेल ब्रेड या फिर फॉर स्ट्रैंड ब्रेड भी बना सकती हैं। अगर आप चाहें तो बॉक्सर ब्रेड की मदद से भी बालों को स्टाइल करें। यह आपको एक स्टाइलिश लुक देगा।

पोनीटेल विद वेव्स लुक

ponytail with waves

अगर आप पोनीटेल हेयरस्टाइल को कुछ इस तरह बनाना चाहती हैं कि इससे आपके बालों में एक वॉल्यूम एड हो तो आप वेव्स या कर्ल लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर उसके बाद पोनीटेल बनाएं। आप आखिरी में बालों को स्ट्रेटनर की मदद से वेव्स या लाइट कर्ल्स लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :अपने रिसेप्शन में आजमाएं कुछ अलग तरह की हेयरस्टाइल, देखने वाले भी पूछेंगे बनाने का तरीका

लूप पोनीटेल हेयरस्टाइल

loop ponytail

अगर आप अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में लूप पोनीटेल बनाना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। यह हेयरस्टाइल आपके लुक को इंस्टेंट स्पाइसअप करता है, जिससे आपका लुक निखरता है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर पोनीटेल बनाएं। आप पोनीटेल की हाइट को थोड़ा अधिक ही रखें। इसके बाद, आप रबर लगाकर पोनीटेल को फिक्स करें। अब आप पोनीटेल हेयर से लूप बनाएं और फिर रबर के निचले हिस्से पर फिक्स करें। बस आपका लूप पोनीटेल हेयरस्टाइल बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें :लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक

बबल पोनीटेल स्टाइल

bubble ponytail

अगर आप पोनीटेल बनाकर एक यंग व क्यूट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप बबल पोनीटेल बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और पोनीटेल बनाएं। बबल पोनीटेल में टू पोनीटेल लुक काफी अच्छा लगता है। इसके बाद आप एक-एक इंच की दूरी पर रबर लगाती जाएं, ताकि यह एक बबल लुक दे। बस आपका बबल पोनीटेल बनकर तैयार है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।