सीरम लगाते समय आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां, जानें इसे लगाने का सही तरीका

चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि कुछ गलतियां आपके चेहरे को खराब कर सकती हैं।
image

सीरम का इस्तेमाल अब अधिकतर महिलाएं करने लगी हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए और फेस को पिंपल्स फ्री रखने के लिए महिलाएं कई तरह की चीजों को चेहरे पर लगाना शुरू कर देती हैं, लेकिन ऐसे में वे कुछ गलतियां कर देती हैं, जिससे उन्हें बाद में दिक्कत हो सकती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

सीरम लगाते वक्त ना करें ये गलतियां

ब्यूटी एक्सपर्ट रितेश के मुताबिक सीरम का इस्तेमाल करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि सीरम लगाते वक्त अगर छोटी मोटी कोई गलती हो जाए, तो इससे स्किन को प्रॉब्लम हो सकती हैं। चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करने से पहले आप चेहरे को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें, क्योंकि बिना चेहरा धोए आप अगर सीरम का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सीरम लगाने का सही समय

face serum type

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि सीरम को रात में सोने के आधे घंटे पहले इस्तेमाल करना सही रहेगा। दूसरे दिन आप सुबह उठकर आप अपने चेहरे को धो सकती हैं। इसके अलावा आपको सीरम लगाने से पहले चेहरे पर किसी भी क्रीम या दूसरे प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए चेहरा धोने के बाद आप सीधे सीरम का इस्तेमाल करें।

स्किन टाइप के हिसाब से चुने सीरम

type of serum

सीरम को डायरेक्ट चेहरे पर लगाने के बदले आप इसे हथेली पर लेकर थोड़ा-थोड़ा कर चेहरे पर इस्तेमाल करें, जल्दबाजी में ज्यादा सीरम का इस्तेमाल करने से बचे, जरूरत से ज्यादा सीरम भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। सीरम को चेहरे पर लगाकर जोर से रगड़े नहीं ऐसा करने से चेहरे पर पिम्पल्स हो सकते हैं। आप अपने चेहरे पर सीरम को कोमल हाथों से फैलाएं। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही सीरम का चुनाव करें। इसके लिए आप किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें:फेस सीरम का इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP