अपने नेल्स को कई तरह से शेप दे सकती हैं आप, जानिए

अगर आप मेनीक्योर करने की सोच रही हैं तो इससे पहले आपको डिफरेंट टाइप के नेल शेप्स के बारे में भी पता होना चाहिए। 

different types of nail shapes makeup

आज के समय में महिलाएं सिर्फ अपनी स्किन पर ही नहीं, बल्कि नेल्स पर भी ध्यान देती हैं। यह उनकी ब्यूटी का एक अहम् हिस्सा है। अमूमन महिलाएं अपने नेल्स को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बनाने के लिए मेनीक्योर करना पसंद करती हैं। हालांकि मेनीक्योर कराने से पहले नेल्स को शेप देना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से आपके नेल्स की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। वैसे तो आप भी अपने नेल्स को अक्सर शेप देती होंगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नेल्स को एक नहीं, बल्कि कई तरह से शेप दिया जा सकता है और हर तरह के शेप से आपके नेल्स को एक अलग ही लुक मिलता है। इसलिए अगर आप अब तक अपने नेल्स को सिर्फ एक ही तरह से शेप करती आई हैं तो एक बार इस लेख को अवश्य पढ़ें, क्योंकि इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने नेल्स को एक नहीं, बल्कि अन्य कई आकार आसानी से दे पाएंगी-

राउंड नेल शेप्स

different types of nail shapes inside

राउंड नेल शेप्स एक बेहद ही सिंपल नेलशेप है। इस तरह का नेल रांउड सेमी सर्कल है। इस तरह के नेल्स शेप को बहुत अधिक मेंटनेंस की जरूरत नहीं होती। अगर आप अपने नेल्स को छोटा रखना पसंद करती हैं तो इस नेल शेप का चयन करना आपके लिए रहेगा।

इसे भी पढ़ें:नेल्स को दें ये 6 तरह की शेप्स, दोगुनी बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

स्क्वेयर नेल शेप्स

different types of nail shapes tips inside

अगर आप अपने नेल्स छोटे हैं और आप अपने नेल्स को बिल्कुल सिंपल रखना नहीं चाहतीं तो ऐसे में आप अपने नेल्स को स्क्वेयर शेप दे सकती हैं। नेल्स को इस तरह से शेप देते हुए उपर की तरफ नेल्स को फ्लैट लुक दिया जाता है। अगर आप अपने नेल्स को एक डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो इस नेल शेप पर फोकस करें।(ट्राई करें यह Blue Nail Art)

स्क्वॉवल नेल शेप्स

different types of nail shapes inside

यह एक ऐसा नेल शेप है, जिसे लड़कियां काफी पसंद करती हैं। इस नेल शेप की खासियत यह होती है कि यह ना तो पूरी तरह स्क्वेयर होता है और ना ही पूरी तरह ओवल। इसके अलावा, यह नेल शेप छोटे नेल्स से लेकर बड़े नेल्स और छोटी उंगलियों से लेकर बड़ी उंगली हर तरह के हाथों पर अच्छा लगता है। (व्हाइट नेल आर्ट) नेल्स को स्क्वॉवल शेप देते हुए नेल्स को स्कवेयर शेप दी जाती है, लेकिन कार्नर से उन्हें राउंड शेप दिया जाता है।

स्टिलेटो नेल शेप्स

different types of nail shapes beauty inside

स्टिलेटो नेल शेप्स देखने में बेहद अच्छे लगते हैं, लेकिन नेल्स को यह आकार देने के लिए आपके नेल्स का लंबा होना बेहद जरूरी है। यह एक स्टेटमेंट नेल शेप है, जिन्हें काफी अधिक मेंटनेंस की जरूरत पड़ती है। स्टिलेटो नेल शेप्स की साइड्स बहुत अधिक टेपर्ड होती हैं और इसके सेंटर्स प्वाइंटेड होते हैं। इस तरह के नेल्स आसानी से टूट सकते हैं, इसलिए इन पर अधिक ध्यान देना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक


आलमंड नेल शेप्स

different types of nail shapes ideas inside

आलमंड नेल शेप्स साइड्स से हल्का टेपर्ड होते हैं। यह बहुत ही ग्लैमरस लुक देता है। नेल शेप का यह नाम आलमंड इसलिए पड़ा क्योंकि पूरा नाखून एक बादाम की तरह दिखता है। यह टिप से लम्बा होता है और राउंड बेस होता है। आलमंड नेल शेप मध्यम से लेकर लंबे नाखून पर काफी अच्छा लगता है।(लेटेस्ट नेल ट्रेंड)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik,treatwell.co.uk)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP