अनइवन टोन से लेकर अंडर आर्म की स्मेल को दूर करते हैं यह तीन हैक्स, जानिए

अगर आप अपनी अंडरआर्म की स्किन का भी शरीर के अन्य हिस्सों की तरह ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप इन हैक्स की मदद ले सकती हैं।

under arms Main

अंडरआर्म स्किन का ऐसा भाग है, जिस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। खासतौर से ठंड के मौसम में जब हम कपड़ों की लेयरिंग करके पहनती हैं और स्लीवलेस आदि पहनने का कोई झंझट नहीं होता तो ऐसे में अंडरआर्म की स्किन की पूरी तरह केयर नहीं करते। लेकिन इस मौसम में भी आपको हल्का पसीना आता ही है और उसकी स्मेल ना सिर्फ आपको बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी परेशान कर सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि मौसम चाहे कोई भी हो, लेकिन आप अपने अंडरआर्म का भी उतना ही ख्याल रखें। इसके लिए आप कुछ हैक्स की मदद ले सकती हैं। ऐसे कई हैक्स हैं, जो ना सिर्फ अंडरआर्म से आने वाली बदबू को दूर करते हैं, बल्कि वहां की अनइवन स्किन टोन से भी छुटकारा दिलाते हैं। साथ ही किसी भी तरह की जलन या इरिटेशन से भी आपको आसानी से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में, जो आपको भी यकीनन बेहद पसंद आएंगे-

लूफा का करें इस्तेमाल

under arms inside

अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें नहाने के बाद भी अपने अंडरआर्म से हल्की स्मेल का अहसास होता है तो ऐसे में आप इस हैक की मदद लें। इसके लिए नहाते समय आप बॉडी वॉश लेकर उसे अंडरआर्म पर लगाएं और करीबन पांच सेकंड तक लूफा की मदद से वहां पर हल्का स्क्रब करें। इससे आपको एक नहीं, बल्कि दो लाभ होंगे। सबसे पहले तो इससे पसीने की स्मेल पूरी तरह दूर हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर, जब आप हर दिन लूफा का इस्तेमाल करती हैं तो इससे डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाती है और कुछ ही दिनों में आपके अंडरआर्म की स्किन इवन टोन हो जाती है।

यूं कराएं वैक्सिंग

under arms inside

अगर आप अंडरआर्म की वैक्सिंग को कम दर्दनाक और अधिक प्रभावी बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप इस हैक की मदद लें। इसके लिए आप वैक्सिंग से पहले हमेशा अंडरआर्म को हल्का एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे अंडरआर्म हेयर थोड़े सॉफ्ट हो जाते हैं, जिससे वैक्सिंग के दौरान दर्द कम होता है। साथ ही एक्सफोलिएशन से पसीना व उसकी स्मेल भी दूर होती है, जिससे वैक्सिंग के दौरान स्किन इरिटेशन का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Skin Care Tips: सर्दियों में घर में केले से 10 मिनट में फेशियल करें और ड्राईनेस को दूर भगाएं

नहीं होंगे दाने

under arms inside

कुछ लड़कियों को अंडरआर्म वैक्सिंग के बाद काफी दर्द, जलन व दानों की शिकायत होती है। इसके लिए आप इस हैक को इस्तेमाल करें। दरअसल, अंडरआर्म के दानों से बचने के लिए जरूरी है कि आप सही वैक्सिंग का चयन करें। अंडरआर्म के लिए हमेशा रीका वैक्स ही यूज करें और उसे गर्म करने के लिए वैक्स हीटर का ही इस्तेमाल करें। कभी भी कटोरी आदि यूज ना करें। वैक्स हीटर से वैक्स सही तरह से और बराबर गर्म होती है, जिससे स्किन के जलने या दाने होने का खतरा नहीं रहता।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP