इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आई ब्रो आईमेकअप का एक अहम् हिस्सा है। अगर आई ब्रो घनी और सही शेप में हों तो इससे पूरे चेहरे का लुक ही बदल जाता है। लेकिन हर किसी महिला की आई ब्रो प्राकृतिक तौर पर घनी नहीं होतीं। ऐसे में महिला अपनी आई ब्रो को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। मेकअप के जरिए वह अपनी आई ब्रो के बेहद खूबसूरत होने का इल्यूशन क्रिएट कर सकती है। लेकिन यह केवल तभी संभव है, जब आप आई ब्रो को सही तरह से फिल करें और उसे सही शेप दें।
हालांकि, अधिकतर मामलों में महिलाएं आई ब्रो को फिल करने के दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठती हैं, जिनका उन्हें पता भी नहीं चलता, लेकिन उससे उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है और उन्हें समझ ही नहीं आता कि आखिरकार उन्हें उनका मनचाहा लुक क्यों नहीं मिल पा रहा। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो आज इस लेख में हम आपको Eyebrow Fill के दौरान की जाने वाली उन्हीं छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताएंगे। जिन्हें जानने के बाद आप दोबारा वह गलती नहीं करेंगी-
इसे भी पढ़ें:आईब्रो की शेप के बारे में जाने 5 जरुरी बातें, नहीं तो बिगड़ जाएगा आपका लुक
गलत प्रॉडक्ट का चयन
आईब्रो को सही शेप देते और उसे भरते समय अक्सर महिलाएं एक गलती कर बैठती हैं और वह है गलत प्रॉडक्ट का चयन। दरअसल, मार्केट में आई ब्रो फिलिंग प्रॉडक्ट पेंसिल से लेकर पाउडर तक की फॉम में मिलते हैं। ऐसे में स्वयं के लिए सही प्रॉडक्ट का चयन करने में अक्सर चूक हो जाती है, जिससे बाद में आपका लुक परफेक्ट नहीं आता।
टिप्स: अगर आपकी आईब्रो ज्यादा घनी नहीं हैं तो ऐसे में आपको पाउडर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए, यह आपको नेचुरल और सॉफ्ट लुक देगा। वहीं अगर आपकी आईब्रो से बीच में से कुछ बाल गायब हैं तो ऐसी भौंहों को भरने के लिए पेंसिल का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। ठीक इसी तरह आप बोल्ड ब्रो या डार्क ब्रो लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप Pomades का सहारा लें।
गलत शेड का चयन
अपनी आई ब्रो को फिल करने के लिए आप किस शेड के प्रॉडक्ट का चयन करती हैं, यह भी बेहद अहम् है। अक्सर महिलाएं डार्क शेड या फिर अपनी आईब्रो के हेयर के कलर्स का ही प्रॉडक्ट चुनती हैं, लेकिन इससे उनका मेकअप अलग से नजर आता है, जो उनके लुक को खराब कर देता है।(इसे भी पढ़ें:जानें प्लकर की मदद से आईब्रो को सही शेप देने के टिप्स)
टिप्स: हमेशा अपनी आईब्रो के हेयर्स के कलर से एक शेड लाइट प्रॉडक्ट का ही चयन करें। लाइट कलर से आपकी आई ब्रो अधिक नेचुरल नजर आती है। मसलन, अगर आपके आईब्रो हेयर्स डार्क ब्राउन कलर के हैं तो आप लाइट या मीडियम ब्राउन कलर से ही अपनी आईब्रो को फिल करें।
इसे भी पढ़ें:प्याज में सिर्फ एक चीज़ मिलाकर आप अपनी पतली आईब्रो को कर सकती हैं घना
बहुत अधिक प्रॉडक्ट
यह एक ऐसी गलती है, जिसे महिलाएं सिर्फ आईब्रो भरते समय ही नहीं, अन्य मेकअप प्रॉडक्ट को अप्लाई करते समय भी करती हैं। कम मेकअप प्रॉडक्ट ब्रश पर लेने से भले ही आपको थोड़ा समय अधिक लगे, लेकिन इससे आपको एकदम क्लीन और परफेक्ट लुक मिलता है। कभी भी एकदम से ज्यादा प्रॉडक्ट लेकर आई ब्रो को फिल करने की गलती ना करें।
टिप्स: हमेशा आई ब्रो ब्रश के उपर प्रॉडक्ट लेने के बाद आप उसे हल्का सा डस्ट करें ताकि अतिरिक्त प्रॉडक्ट आसानी से निकल जाए। साथ ही पूरी आई ब्रो पर प्रॉडक्ट लगाने के स्थान पर केवल sparse areas पर ही स्ट्रोक करें। आपकी आईब्रो पर प्रॉडक्ट अधिक ना लगे, इसके लिए आप टूथब्रश, ब्रो ब्रश या स्पूली का ही उपयोग करें। (इसे भी पढ़ें: आईब्रो हैक्स को जानें)
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों