जब मैनीक्योर की बात होती है तो लड़कियां अपने नेल्स पर नेल पेंट लगाना शुरू करती हैं। हालांकि मैनीक्योर का अर्थ नेल्स पर सिर्फ अपनी पसंद का नेल पेंट शेड लगाना नहीं है, बल्कि यह एक पूरा प्रोसेस है। जिसमें आप अपने नेल्स को पैम्पर करती हैं और नेलपेंट को नेल्स पर इस तरह लगाती हैं कि वह चिपचिपी नजर ना आए। साथ ही इससे आपके नेल्स पर किसी तरह का विपरीत प्रभाव ना पड़े। अमूमन महिलाएं पार्लर जाकर मैनीक्योर करवाना पसंद करती हैं, लेकिन अब जब सैलून या पार्लर जाना सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आप घर पर ही मैनीक्योर कर सकती हैं। हालांकि, घर पर मैनीक्योर करते समय आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके मैनीक्योर का पूरा लुक बिगाड़ देंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपसे कुछ मैनीक्योर मिसटेक्स शेयर कर रहे हैं-
शुरूआत में नेल्स को शेप ना देना
कई बार ऐसा होता है कि हम नेल्स को पेंट करते समय सीधे ही नेल पॉलिश को अप्लाई करना शुरू कर देती हैं। हालांकि, यह हमारी सबसे बड़ी गलती है। हमेशा मैनीक्योर की शुरूआत में और नेल पेंट एप्लिकेशन से पहले नेल को शेप देना बेहद जरूरी है। बाकी सब से पहले, अपने नाखूनों को वांछित आकार में काटें और आकार दें। इसके बाद ही आप आगे बढ़ें। यदि आप इसे अंत में करती हैं, तो आपके नेल पेंट के खराब होने की अधिक संभावना है।
क्यूटिकल्स पर ध्यान ना देना
अमूमन मैनीक्योर करते समय हम नेल्स को शेप तो देते हैं और उसके बाद सीधे ही नेलपेंट अप्लाई करना शुरू कर देते हैं। हालांकि क्यूटिकल्स पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपने पार्लर में मैनीक्योरकरवाते हुए ध्यान दिया होगा तो आपने यकीनन देखा होगा कि प्रोफेशनल पहले क्यूटिकल्स को पीछे पुश करते हैं। घर पर ही ऐसा करना जरूरी है। हालांकि आप क्यूटिकल्स को कट भी कर सकती हैं। लेकिन ऐसा बेहद ही सावधानी के साथ करें। अगर आप क्यूटिकल्स को ओवरकट करती हैं तो इससे ना केवल आपको दर्द होगा, बल्कि इससे संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-DIY: त्वचा की रंगत निखारने के लिए जरूर ट्राई करें आटे का ये होममेड फेस पैक
मेटल टूल्स का इस्तेमाल करना
इन दिनों मेटल क्यूटिकल्स पुशर का इस्तेमाल करना लड़कियां काफी पसंद करती हैं। जबकि क्यूटिकल्स को पुश करने की आवश्यकता होती है, लेकिन आपको इसे मेटल पुशरके साथ करने से बचना चाहिए। खासकर यदि आप एक मैनीक्योर बिगनर हैं। यह आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको दर्द दे सकता है। इसकी जगह लकड़ी के क्यूटिकल पुशर का इस्तेमाल करें। यह आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचाए बिना कुशलतापूर्वक काम करता है।
कॉटन का इस्तेमाल करना
कई बार ऐसा होता है कि जब आप नेल पेंट लगाती हैं तो वह नेल्स के चारों ओर फैल जाती हैं। ऐसे में उसे ठीक करने के लिए अक्सर महिलाएं कॉटन का सहारा लेती हैं। हालांकि, यह आपकी एक बिग मैनीक्योर मिसटेक है। कॉटन के फाइबर गीले नेल पेंट पर चिपक जाते हैं और इससे आपका मैनीक्योर लुक बर्बाद हो जाता है। इसलिए अगर नेल पेंट फैल गई है तो ऐसे में आप नेल्स पर अप्लाई की गई नेल पॉलिश को सूखने दें। इसके अलावा, आप इसे क्लीन करने के लिए क्यू-टिप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-विटामिन ई ऑयल के इस छोटे से कैप्सूल से दूर करें अपनी 7 समस्याएं
सिर्फ सिंगल कोट लगाना
अमूमन ऐसा होता है कि हमें नेलपेंट की बॉटल में जो कलर नजर आता है, वह शेड आपके नेल्स पर दिखाई नहीं देता। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, इसके पीछे आप ही की मैनीक्योर मिसटेक है। दरअसल, कुछ लड़कियां नेलपेंट का केवल सिंगल कोट ही लगाती हैं, जिससे वह नेल्स पर लाइट नजर आता है। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा अर्थ है कि आपको मनचाहा शेड पाने के लिए दो या तीन कोट लगाने की आवश्यकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि केवल दो या तीन कोट ही काफी है। आपको चार-पांच कोटल लगाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, जब भी आप एक कोट लगाएं तो उसके पूरा सूखने के बाद ही दूसरा कोट अप्लाई करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों