आई मेकअप के दौरान आईशैडो का एक अहम् रोल होता है। अपनी खूबसूरत आंखों को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बनाने और उसमें कलर एड करने के लिए हम सभी आई लिड पर आईशैडो अप्लाई करती हैं। यकीनन यह आपकी आंखों को एकदम डिफरेंट लुक देता है। लेकिन आईशैडो अप्लाई करने से ज्यादा जरूरी है उसे सही तरह से अप्लाई करना। कई बार आईशैडो लगाने के बाद सिर्फ आंखें ही नहीं, बल्कि पूरा चेहरा अजीब लगने लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आईशैडो लगाते समय हम सभी अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठती हैं, जिसका हमें पता भी नहीं चलता और हम यही सोचती रहती हैं कि आखिर हमें मनचाहा लुक क्यों नहीं मिल रहा। यकीनन यह हम सभी के साथ कभी ना कभी हुआ ही है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उन्हीं आईशैडो मिसटेक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको बचना चाहिए-
प्राइमर ना लगाना
यह देखने में भले ही एक छोटी सी मिसटेक लगे, लेकिन वास्तव में यह छोटी सी गलती आपके पूरे लुक को बिगाड़ने के लिए काफी है। कुछ लड़कियां आईशैडो लगाने से पहले प्राइमर लगाना जरूरी नहीं समझतीं और इसलिए जब बाद में वह आईज पर आईशैडो लगाती हैं तो वहीं कभी भी एकसमान तरीके से नहीं लगता। वहीं प्राइमर लगाने से आपको एक स्मूद व इवन लुक मिलता है। साथ ही प्राइमर आपकी ड्राई आईलिड को भी मॉइस्चराइज़ करता है। इसलिए हमेशा आईशैडो लगाने से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। अगर आपके पास आई प्राइमर नहीं है तो आप फाउंडेशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़े:क्या आपको परफेक्ट आईशैडो लगाना आता है, अगर नहीं तो जानें कैसे लगाएं
आईमेकअप बाद में करना
बहुत सी महिलाएं मेकअप करते समय आईमेकअप सबसे आखिरी में करती हैं, जबकि यह तरीका भी सही नहीं है। दरअसल, जब आप आईशैडो अप्लाई करती हैं तो अक्सर पाउडर चीक्स पर गिर जाता है और फिर आपको मेकअप को करेक्ट करना पड़ता है। इतना ही नहीं, ऐसा करने से आपको वह फिनिश लुक नहीं मिलता। इसलिए मेकअप करते समय सबसे पहले आईशैडो लगाएं। बाकी आईमेकअप अगर आप चाहें तो बाद में कर सकती हैं।
सही से ब्लेंड ना करना
यह भी एक बहुत बड़ी गलती है, जिसे अक्सर लड़कियां आईशैडो लगाते समय कर बैठती है। आईशैडो लगाने के बाद उसे अच्छी तरह ब्लेंड करना बेहद जरूरी है, तभी आपको एक नेचुरल व स्मूद फिनिश लुक मिलता है। अगर आप इसे सही तरह से ब्लेंड नहीं करेंगी तो इससे आपका आईमेकअप पैची लगेगा। कई बार लड़कियां आईमेकअप के लिए गलत ब्रश का भी चयन कर लेती हैं, जिसके कारण आईशैडो सही तरह से ब्लेंड नहीं होता और आपको परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता।
इसे भी पढ़े:जानिए किस आउटफिट के साथ कौन सा Eye shadow लगेगा बेस्ट
बहुत अधिक प्रॉडक्ट
मेकअप ब्रश के उपर अगर आप आईशैडो बहुत अधिक मात्रा में लेकर अप्लाई करेंगी तो इससे वह सही तरह से तो अप्लाई नहीं होगा, बल्कि वह आपके गालों पर गिर जाएगा। साथ ही इस तरह आईशैडो लगाने से आईलिड पर कहीं अधिक प्रॉडक्ट तो कहीं कम प्रॉडक्ट नजर आता है। इसलिए मेकअप ब्रश पर आईशैडो लेने के बाद आप उसे हल्का सा डस्ट जरूर करें ताकि अतिरिक्त प्रॉडक्ट निकल जाए और आप आईलिड पर आईशैडो की इवन लेयर लगा पाएं।
यकीनन इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी दोबारा इन आईशैडो मिसटेक्स नहीं दोहराएंगी और आसानी से अपने आईमेकअप को ब्यूटीफुल बना पाएंगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों