आज के समय में लड़कियां अपने लुक में बदलाव लाने के लिए हेयरस्टाइलिंग में एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। भले ही आपके हेयर्स नेचुरली स्ट्रेट हों, लेकिन फिर भी एक यूनिक लुक पाने के लिए अक्सर लड़कियां कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करते हुए बालों को कर्ल करती हैं।
टाइट कर्ल्स से लेकर वेव्स हेयर लुक आपको हर बार एक यूनिक लुक देते हैं। हालांकि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप बालों को कर्ल करती हैं, लेकिन फिर भी आपका फाइनल लुक वैसा नहीं होता, जैसा कि आपने सोचा होता है।
इससे काफी देर हेयरस्टाइलिंग में समय बर्बाद करने के बाद आपको निराशा होती है। हो सकता है कि आपको भी बालों का कर्लिंग लुक पसंद हो, लेकिन इसके लिए आप हर बार पार्लर जाकर पैसा बर्बाद करती हों, जबकि आपको वास्तव में ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपको बालों को कर्ल करते समय की जाने वाली ऐसी पांच गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिसे अक्सर लड़कियां कर बैठती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बना Rice Water Shampoo बालों को बनाएगा स्मूद और शाइनी
कुछ लड़कियां सीधे ही कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं, जो वास्तव में गलत है। बालों को कर्ल ( दो ट्रिक्स से करें Heatless Curls ) करने का अर्थ है कि आप अपने बालों को बहुत अधिक हीट के संपर्क में ला रही हैं। तेज गर्मी से बालों के झड़ने का कारण बन सकता है और यहां तक कि आपके बालों की प्राकृतिक बनावट को भी नष्ट कर सकता है। इस तरह के गंभीर नुकसान से बचने के लिए आपको हीट स्टाइलिंग से पहले अपने बालों में हीट प्रोटेक्शन हेयर सीरम या क्रीम जरूर लगाना चाहिए।
कुछ लड़कियां बालों को कर्ल करने के बाद तुरंत बाद उंगलियों या ब्रश अपने बालों पर इस्तेमाल करती हैं, इससे कर्ल्स का लुक खराब हो जाता है। अगर आप सही बाउंसी कर्ल्स लुक चाहती हैं तो अपनी उंगलियों या ब्रश का इस्तेमाल करने से पहले कुछ देर इंतजार करें।सुनिश्चित करें कि आपके हेयर कर्ल्स कूल डाउन हो जाए और फिर ब्रश या सीरम का इस्तेमाल करें।
यह भी एक ऐसी गलती है, जिसे हम अक्सर करती हैं। जब हम बालों को कर्ल करना शुरू करती हैं तो अक्सर उसे अपने बालों के रूट्स ( हेयर डैमेज का कारण जानें) के पास से उसे कर्ल करती हैं। हालांकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। सबसे पहले तो इससे आपके हेयर का टॉप अच्छा नहीं लगता। इससे आपके बाल व टॉप अननेचुरल लग सकते हैं। एक नेचुरल ब्यूटीफुल लुक के लिए आप बालों की मिड लेंथ से एंड्स तक बालों को कर्ल करें। वैसे रूट्स के पास से कर्ल करने से चोट लगने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
अगर आपको हर बार बालों को कर्ल करने के बाद परफेक्ट लुक नहीं मिलता तो इसका एक मुख्य कारण टेंपरेचर सेटिंग में गड़बड़ी होना हो सकता है। अगर तापमान अधिक होगा तो इससे बालों के जलने का खतरा रहेगा, वहीं अगर तापमान कम होगा तो इससे बाल अच्छी तरह कर्ल नहीं होंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों के टाइप व डेंसिटी के अनुसार कर्लर का तापमान सेट करें। मसलन, अगर आपके हेयर्स थिन( पतले बालों में Volume लाने के हैक्स) हैं तो आपको लोअर सेटिंग रखनी चाहिए। वहीं थिक हेयर्स को कर्ल करने के लिए हाई सेटिंग की जरूरत पड़ती है।
कुछ लडकियां सोचती हैं कि बालों को कर्ल करते समय अगर वह बहुत देर तक होल्ड करेंगी तो इससे उन्हें बेहतर कर्ल लुक मिलेगा, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। आपकी इस गलती के कारण वास्तव में आपके बाल ही डैमेज होते हैं। बालों को 20 से 30 सेकंड तक होल्ड करने की जगह 8-10 सेकंड होल्ड करना पर्याप्त है। अगर आप टाइट कर्ल्स लुक चाहती हैं तो 5-7 सेकंड तक और होल्ड कर सकती हैं। लेकिन इससे ज्यादा देर तक होल्ड ना करें।
इसे जरूर पढ़ें: बालों को सुखाने के ही नहीं इन 5 तरीकों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है हेयर ड्रायर
यकीनन अब जब भी आप अगली बार बालों को कर्ल करेंगी तो इन मिसटेक्स को नहीं दोहराएंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।