क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है, जिसे दुनियाभर में हर धर्म के लोग मनाते हैं। यह त्योहार मन में उत्साह व उमंग लेकर आता है। आप चाहे घर पर हों या फिर बाहर, लेकिन क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ते। घर के डेकोरेशन से लेकर केक को बेक करना आदि ऐसी कई एक्टिविटीज हैं, जो मन को बेहद भाती हैं। आमतौर पर क्रिसमस पर लड़कियां घर के साथ-साथ अपने लुक पर भी उतना ही फोकस करती हैं। हो सकता है कि आपने भी अपने आउटफिट से लेकर क्रिसमस मेकअप के बारे में काफी कुछ सोच लिया हो।
लेकिन अगर आप अपने लुक में एक एक्स फैक्टर को शामिल करना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने नेल्स को भी क्रिसमस के रंग में रंग दें। वैसे भी इन दिनों लड़कियां अपने मेकअप की तरह ही नेल्स पर भी उतना ही फोकस करती हैं और तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स की मदद से अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाती हैं। चूंकि अब मौका क्रिसमस सेलिब्रेशन का है तो क्यों ना आपका नेल आर्ट डिजाइन्स भी इसी से इंस्पायर्ड हो। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नेल आर्ट डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप क्रिसमस के मौके पर अपने नेल्स पर उकेर सकती हैं-
क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान हम जिस चीज को बिल्कुल भी नहीं भूलतीं, वह है क्रिसमस ट्री। तो क्यों ना आप नेल आर्ट बनाते समय भी क्रिसमस ट्री को बनाएं। इसके लिए आप पहले नेल्स पर रेड नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप व्हाइट या सिल्वर कलर की मदद से नेल्स पर क्रिसमस ट्री बनाएं। यह देखने में बेहद ही अच्छा लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें:यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up
यह नेल आर्ट डिजाइन्स उन लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं, जिन्हें तरह-तरह के नेलआर्ट डिजाइन्स बनाना नहीं आता, लेकिन फिर भी वे क्रिसमस के मौके पर अपने नेल्स को ब्यूटीफुल लुक देना चाहती हैं। इसके लिए आप अपने नेल्स पर सिल्वर शाइनी नेलपेंट लगाएं। इसके अलावा इन मौके पर रेड नेलपेंट लगाना भी एक अच्छा आईडिया है।
अगर आप अपने नेल्स पर कुछ इस तरह नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं, जो मिनिमम लेकिन एलीगेंट लुक दे। तो ऐसे में आप रेड एंड सिल्वर नेल पेंट की मदद लें। आप इसकी मदद से अपने नेल्स पर कई बेहतरीन डिजाइन बना सकती हैं। मसलन, आप तीन नेल्स पर रेड और एक पर सिल्वर नेलपेंट लगाएं। या फिर आप रेड नेल पेंट को बतौर बेस लगाएं। इसके बाद आप सिल्वर नेलपेंट की मदद से फ्रेंच नेल आर्ट बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें:इन ब्लैक नेल आर्ट डिजाइन्स की मदद से नेल्स को दे एक डिफरेंट लुक
इस तरह के नेलपेंट में आप अपनी क्रिएटिविटी को कई बेहतरीन तरीकों से उकेर सकती हैं। इसमें आप पहले नेल्स पर रेड नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप व्हाइट नेलपेंट की मदद से कई तरह के ऑरनामेंट्स आदि बनाएं। इसमें आप सांता के व्हीकल से लेकर उसके आउटफिट को भी नेल्स पर बना सकती हैं। यह आप पर है कि आप अपने नेल्स को किस तरह डिजाइन करना चाहती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।