बटरफ्लाई देखते ही चेहरे पर एक मधुर मुस्कान छा जाती है। वैसे तो बटरफ्लाई को आमतौर पर प्रकृति के करीब रहकर ही देखा जा सकता है, लेकिन अगर कहीं गलती से वह दिख जाए तो मन करता है कि बस उसे निहारते ही रहें। कई महिलाएं तो बटरफ्लाई को अपने होम डेकोर का हिस्सा भी बनाती हैं। लेकिन अगर आप बटरफ्लाई को अपने लुक में शामिल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे अपने नेल्स में जगह दे सकती हैं। जी हां, पिछले कुछ समय से नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स बनाना पसंद करती हैं। जहां कुछ नेल आर्ट डिजाइन काफी सिंपल होते हैं, वहीं कुछ नेल आर्ट डिजाइन को बनाने के लिए आपके भीतर नेल आर्ट डिजाइन स्किल्स होने चाहिए। वैसे अगर आप एक खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन की तलाश में हैं तो ऐसे में आप बटरफ्लाई नेल आर्ट डिजाइन बनाना अच्छा आईडिया हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत बटरफ्लाई नेल आर्ट डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी अच्छे लगेंगे-
यह बटरफ्लाई नेल आर्ट बनाने में आपको काफी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और यह आपके नेल्स को एक डिफरेंट लुक भी देगा। इसके लिए आप पहले अपने नेल्स पर ब्लू नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप अंगूठे पर व्हाइट नेलपेंट लगाएं। अब आप दोनों अंगूठों पर बटरफ्लाई के एक-एक विंग्स को बनाएं। आखिरी में टॉप कोट से अपने नेल आर्ट को सील करें।
इसे भी पढ़ें: घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
पिंक कलर हर लड़की को काफी पसंद होता है और नेल आर्ट को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप ग्लिटर का यूज करें। बस आप अपने नेल्स पर पिंक कलर को बेस कलर की तरह लगाएं। इसके बाद आप दो नेल्स पर ब्यूटीफुली बटरफ्लाई बनाएं। (व्हाइट नेल आर्ट) अब आप अपने एक या दो नेल्स को ग्लिटर लुक दे सकती हैं।
यह बटरफ्लाई नेल आर्ट सिंपल होने के बावजूद भी काफी क्लासी लगता है। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगा सकती हैं। इसके बाद आप नेल्स पर बटरफ्लाई नेल आर्ट बना सकती हैं। इसके अलावा आप नेल्स के बीच में व्हाइट पोल्का डॉट बनाएं। (ब्लैक नेल आर्ट डिजाइन्स) आखिरी में आप टॉप कोट से नेल आर्ट डिजाइन को सील करें।
अगर आप अपने नेल्स को पार्टी रेडी बना रही हैं तो ऐसे में आप ऑरेंज ग्लिटर बटरफ्लाई नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले अपने नेल्स के बेस पर ग्लिटर ऑरेंज नेल पेंट लगाएं। इसके बाद आप साइड्स में पोल्का डॉट स्टाइल बनाएं और बीच में बटरफ्लाई नेल आर्ट बनाएं। यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।
इसे भी पढ़ें: यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up
अगर आप बटरफ्लाई नेल आर्ट को थोड़ा कलरफुल बनाना चाहती हैं तो ब्लू पोल्का डॉट बटरफ्लाई नेल आर्ट बनाएं। इस तरह नेल आर्ट बनाते हुए आप काफी हद तक एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। मसलन, आप दो नेल्स पर डिफरेंट कलर्स से पोल्का डॉट बनाएं और दो नेल्स पर बटरफ्लाई बनाएं। (येलो नेल आर्ट डिजाइन्स) इसके अलावा आप इसमें फ्रेच टिप नेल आर्ट को भी शामिल कर सकती हैं। आप अपने नेल्स को कैसा लुक देना चाहती हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@notedlist.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।