ग्‍लोइंग स्किन चाहिए तो इस्‍तेमाल करें Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer, पढ़े रिव्यू और जानें प्राइस: HZ Tried & Tested

अगर आप अच्‍छा मॉइश्‍चराइजर तलाश कर रही हैं तो आपको एक बार Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer जरूर इस्‍तेमाल करना चाहिए यह आपकी त्‍वचा में चमक ले आएगा। 

khadi moisturiser for acne prone skin

आज मैं आप लोगों को Khadi के Rose & Honey Herbal Moisturizer के बारे में बताने जा रही हूं। जब से विंटर सीजन शुरू हुआ है तब से मैं इसका इस्‍तेमाल कर रही हूं। मुझे 1 महीना हो गया है इसे यूज करते हुए। मैं बहुत समय से एक अच्‍छे हर्बल मॉइश्‍चराइजर की तलाश में थी। मुझे ऐस मॉइश्‍चराइजर चाहिए था जो देर तक मेरी त्‍वचा में नमी बनाए रखे और उसकी खुशबू भी अच्‍छी हो। जब से मैने Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer इस्‍तेमाल करना शुरू किया है मेरी दोनों ही इच्‍छा पूरी हो गई हैं। यह त्‍वचा को मॉइश्‍चराइज करने की कसौटी पर तो खरा उतरता ही है साथ ही यह बहुत ही खुशबूदार है और इसकी खुशबू मुझे पूरे दिन तरोताजा महसूस कराती रहती हैं। इसकी खुशबू काफी देर तक टिकी रहती है। चलिए आज मैं आपको इसका रिव्‍यू बताती हूं।

khadi rose & honey moisturizer with shea  butter

Claims

  • यह हर्बल चीजों से तैया‍र किया गया है।
  • त्‍वचा को स्‍मूद और मॉइश्‍चराइज रखता है।
  • इसमें पैराबींस, सिलिकॉन और पैथलेट्स नहीं हैं।
  • यह बहुत ही लाइट वेट मॉइश्‍चराइजर है।

Packaging

यह ट्रांसपेरेंट प्‍लास्टिक बॉटल में आता है और इसमें गोल्‍डन कैप लगा होता है। अलग-अलग साइज में अलग-अलग कैप लगे हो सकते हैं। मेरे पास इसकी 100 एमएल की बॉटल है जो बीतें 1 महीने से चल रही है। यह ट्रैवल फ्रैंडली पैकेजिंग में आता है। इसकी बॉटल पर इसमें मिले सारे इंग्रीडियंट्स के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका भी बताया गया है।BoroPlus Doodh Kesar Body Lotion Antiseptic का रिव्यू और कीमत

इसे जरूर पढ़ें: HZ Tried & Tested: Biotique Bio Coconut Whitening And Brightening Cream का रिव्यू और प्राइस

khadi almond and saffron moisturizer review

Price

इसकी 100 एमएल की बॉटल बाजार में आपको 150 रुपए की मिलेगी। मुझे इसकी 100 एमएल की बॉटल एक गिफ्ट पैक में मिली थी। वहीं अगर आप यहां से Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer खरीदती हैं तो आपको मात्र 250 रुपए में 210 एमएल की बॉटल मिलेगी।Biotique Morning Nectar Skin Moisturizer का रिव्यू और प्राइस

Pros

  • इसमें स्‍ट्रॉन्‍ग rosy-fragrance आती है जो बहुत ही लुभावनी है।
  • त्‍वचा को हाइड्रेटेड करता है।
  • त्‍वचा में आसानी से एब्‍जॉर्ब हो जाता है।
  • यह पूरे दिन त्‍वचा को मॉइश्‍चराइज रखता है।
  • इसे लगाने से त्‍वचा में ग्‍लो आ जाता है।Lotus Herbals Whiteglow Intensive Skin Whitening Brightening Serum + Moisturiser का रिव्यू और प्राइस
khadi lavender moisturizer review

Cons

  • थोड़ा ग्रीसी है। जितना कम लागाएंगे अच्‍छा होगा।
  • अगर आपको साइनेस की प्रॉब्‍लम है तो आपको इसके स्‍ट्रॉन्‍ग रोजी फ्रेगरेंस इरिटेट कर सकती है।
  • आपको बॉटल से इसे निकालने में थोड़ी मेहनत करनी हो सकती हैं।Himalaya Herbals Nourishing Body Lotion का रिव्यू

My Experience

मैं बीते एक महीने से Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer इस्‍तेमाल कर रही हूं। यह बहुत ही थिक होता है और एक बार में इसे जितना कम हो सके उतना ही यूज करना चाहिए वरना त्‍वचा ग्रीसी लगने लगती है। मगर, यह बहुत ही माइल्‍ड है और इसके बैस्‍ट बात यह है कि इसमें बहुत कम कैमिकल्‍स हैं। यह पैराबीन फ्री है इसलिए मैं इसे दोबारा भी यूज करना चाहूंगी। साथ ही यह बहुत ही खुशबूदार है। इसे एक बार लगा लेने पर पूरे दिन बहुत अच्‍छी खुशबू आती रहती है साथ ही यह पूरे दिन त्‍वचा को मॉइश्‍चराइज रखता है। इसे लगाने के बाद त्‍वाचा रूखी नहीं होती। साथ ही त्‍वचा में एक अनोखा सा ग्‍लो आ जाता है। मुझे मेरे हसबैंड ने गिफ्ट में Khadi का Rose & Honey Herbal Moisturizer दिया था। मगर, यह इतना अच्‍छा है कि मैं इसे दोबार जरूर परचेज करुंगी। कीमत के हिसाब से भी यह अच्‍छा है। इसकी 100 एमएल की बॉटल मेरी 1 महीने से चल रही है।

Rating

5/5

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP