बदलते लाइफस्टाइल में ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना ब्लड रहे हैं। ऐसे में बालों का बेजान होना लाजमी है। ऐसे में बालों से नेचुरल प्रोटीन की मात्रा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। इनकी देखभाल करने के लिए हम अक्सर हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं।
हेयर ट्रीटमेंट बालों को प्रोटीन प्रदान करने के लिए हम केराटिन ट्रीटमेंट करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पूरा ट्रीटमेंट आप घर में मौजूद चीजों की मदद से भी आसानी से कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल। साथ ही, जानेंगे इन चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में-
घर पर केराटिन ट्रीटमेंट करने के लिए किन चीजों की मदद लें?
- अंडा
- नारियल का तेल
- एलोवेरा जेल
बालों में एलोवेरा जेल, अंडा और नारियल के तेल को लगाने से क्या होता है?
- यह नेचुरल चीजें आपके बालों को सही मात्रा में पोषण देने में मददगार साबित होती हैं।
- इनमें मौजूद तत्व आपके बालों को जड़ से मजबूती देने का काम करती है।
- स्कैल्प को क्लीन करके पसीने के कारण आने वाली बदबू को दूर करती है।
- इसके इस्तेमाल से बालों को नेचुरल तरीके से प्रोटीन मिलता है।
इसे भी पढ़ें : Healthy Hair: डैमेज बालों को हेल्दी बनाने के लिए केले के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे गजब के फायदे
घर पर केराटिन ट्रीटमेंट करने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले बालों की लेंथ के अनुसार 2 से 3 अंडे तोड़कर अच्छी तरह से फैंट लें।
- इसमें एलोवेरा के पौधे को छीलकर इसमें मौजूद जेल को निकाल लें।
- अब इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल के तेल की मिला लें।
- इन तीनों चीजों को आपस में मिक्स करके बालों में स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
- 1 से 2 घंटों के लिए इसे ऐसे ही बालों में लगा रहने दें।
- अब बालों को पानी से धोकर शैम्पू और हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल बालों में करें।
- इस तरह आप हफ्ते में 1 बार इस तरह इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
- पहली ही बार में इस नुस्खे का परिणाम आपको नजर आने लग जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बालों की देखभाल करने का ये आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों