Diwali Makeup Look: इस दिवाली बार्बी मेकअप लुक ट्राई करना चाहती हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान

दिवाली पर खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां अपने लिए अलग-अलग तरह के मेकअप लुक सर्च करती हैं, ताकि वो अच्छे से तैयार होकर त्यौहार बना सके।

creating Barbie makeup look

दिवाली को रोशनी का त्योहार कहते हैं। इसी रोशनी भरे त्योहार में खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां अक्सर अपने लिए अलग-अलग तरह के लुक को क्रिएट करती हैं। कई सारी लड़कियां पहले से ही लुक्स सर्च करके सेव कर लेती हैं ताकि जब आउटफिट खरीदें तो वो उससे मैच हो सके। आजकल बार्बी मेकअप लुक भी काफी ट्रेंड में चल रहा है। बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस लुक को क्रिएट किया। अगर आप इसे दिवाली पर क्रिएट करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए सबसे पहले यहां बताई गई बातों को जानना बेहद जरूरी है।

फ्लॉलेस बेस करें तैयार (Simple Ways To Create Barbie Look)

Flawless base makeup look

बार्बी लुक क्रिएट करने के लिए आपको अपने मेकअप के बेस को फ्लॉलेस रखना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मैट बेस अच्छा नहीं लगता है। इसलिए आपको थोड़ा सा ग्लॉसी एलिमेंट अपने बेस में एड करना पड़ेगा। साथ में पिंक कलर को एड करना पड़ेगा। इससे आपका बॉर्बी लुक बेस क्रिएट हो जाएगा।

ब्राइट पिंक कलर लिपस्टिक और ब्लश करें अप्लाई (Best Makeup Look For Diwali)

bright pink colour lipstick

इसके बाद आपको लिपस्टिक और ब्लश कलर का भी ध्यान रखना है। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने टोन के हिसाब या फिर ड्रेस (पिंक मेकअप लुक) के कलर कॉन्ट्रास्ट के हिसाब से लिपस्टिक चूज कर लेते हैं। अगर आपको बार्बी लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए पिंक कलर लिपस्टिक और ब्लश को अप्लाई करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: इन टिप्स की मदद से आप मेकअप को बना सकती हैं परफेक्ट,जानें तरीके

आंखों पर करें पिंक आईशैडो से क्रिएट (Eye Makeup Look For Diwali)

Eye barbie makeup

बार्बी लुक के लिए आपको आंखों पर आईशैडो के लिए भी पिंक कलर चूज करना पड़ेगा। ऐसे में आप चाहे तो ब्राइट या लाइट पिंक कलर को व्हाइट कलर (फ्लॉलेस मेकअप टिप्स) के साथ मिक्स करके लगा सकती हैं। शिमर भी एड कर सकती हैं। इससे आंखों और खूबसूरत लगेंगी।

इन बातों को जरूर जानें

  • मेकअप करने से पहले अच्छे से अपनी स्किन को प्रेप करें। इससे आपका मेकअप बेस अच्छे से सेट हो जाएगा।
  • जिस भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें उसकी आखिरी डेट देख लें।
  • स्किन टाइप कलर के हिसाब से ही फाउंडेशन या फिर कंसीलर लगाएं।

इन बातों का रखेंगी ध्यान तो इस बार क्रिएट कर पाएंगी बॉर्बी लुक और लगेंगी सेलिब्रिटी की तरह खूबसूरत।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP