Karwa Chauth Mehndi Designs For Married Women: त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में पति-पत्नियों के सबसे खास त्योहार यानी करवा चौथ आने वाला है। ऐसे में पत्नियां सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और चांद को देखकर ही अपने व्रत को पूरा करती हैं।
Easy Mehndi Designs: सोलह श्रृंगार में हाथों पर लगी मेहंदी को लगाना बेहद शुभ माना जाता है।आजकल ट्रेंड में सबसे ज्यादा भरे हुए यानी फुल हैण्ड मेहंदी को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते हैं फुल हैण्ड मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका-
चांद और छलनी मेहंदी डिजाइन (Chand Mehndi Design)
करवा चौथ के खास मौके पर थीम बेस्ड मेहंदी हथेली पर सजाना चाहती हैं तो इस तरह की खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी बना सकती हैं। देखने में इस तरह का पिक्चर आर्ट काफी खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। साथ में चाहें तो झरोखे का डिजाइन भी बीच में बना सकती हैं।
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक करवा चौथ के लिए मेहंदी सर्च करने पर यह ग्राफ सामने आया है। नीचे दिखाए गए ग्राफ में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी-
लाइन मेहंदी डिजाइन (Line Mehndi Design)
सिंपल डिजाइन की मेहंदी करवा चौथ के मौके पर हथेली पर सजाना चाहती हैं तो इस तरह से उंगलियों पर लाइन यानी लकीरे खींचकर मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। इसी तरह से हाथों में आप पिक्चर आर्ट या कोई अन्य सिंपल और जल्दी बन जाने वाला मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं।
बेल मेहंदी डिजाइन (Bel Mehndi Design)
हाथों पर बेल वाली लगाना हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन भरे हुए हाथों वाली बेल आजकल काफी ज्यादा पसंद की जाने लगी है। इसमें आप फूलों से बनी के आस-पास जाल, केरी, डॉट-डॉट वाली काफी तरह की मेहंदी का डिजाइन बना सकते हैं।
पीकॉक डिजाइन मेहंदी (Peacock Mehndi Design)
देखने में बेहद खूबसूरत और एवरग्रीन पसंद किया जाता है मोर के आकार वाला मेहंदी डिजाइन। इसमें आपको काफी सारे डिजाइन बारीकी से बनाए हुए मिल जाएंगे। मोर के साथ आप इस डिजाइन में झरोखा भी बना सकते हैं। देखने में मेहंदी का यह पिक्चर आर्ट काफी अलग और खूबसूरत नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Mehndi Designs: चांद और छलनी वाली ये करवा चौथ मेहंदी पति को आएगी पसंद, देखें डिजाइंस
केरी मेहंदी डिजाइन (KeriMehndi Design)
सबसे ज्यादा मेहंदी में केरी के डिजाइन को बनाना पसंद किया जाता है। इसमें आप हथेली पर अलग-अलग साइज की केरी बनाकर अंदर बारीक डिजाइन वाले जाल बना सकती हैं। इसमें आप चाहें तो बेल की डिजाइन बैक हैण्ड में बना सकती हैं और फ्रंट के लिए आप भरे हुए हाथों की केरी मेहंदी लगा सकती हैं।
जालीदार मेहंदी डिजाइन (Jaal Mehndi Design)
जाल मेहंदी का डिजाइन बनाना सबसे आसान होता है, लेकिन देखने में यह उतना ही खूबसूरत नजर आता है। बात अगर डिजाइन की करें तो जाल का पैटर्न आप हथेली के आकार को ध्यान में रखकर ही बनाएं। अगर आपके हाथ चौड़े हैं तो बारीक डिजाइन के जाल डिजाइन बनाए और अगर हाथ लम्बे हैं तो थोड़े चौड़े पैटर्न के जाल को हथेली पर बनाया जा सकता है।
फूल-पत्ती मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Design)
फूलों और पत्तियों वाली मेहंदी के डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसमें आपको काफी सारे बेल, कट-आउट और अन्य कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें आप चाहें तो फूलों से बना जाल भी हथेली पर बना सकते हैं। हथेली के अलावा आप कलाई पर फूलों का ब्रेसलेट बनाकर मेहंदी को पूरा कर सकते हैं।
फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Design)
मेहंदी का कोई भी डिजाइन बनवा रही हैं और करवा चौथ का मौका है तो पिया यानी पति का नाम लिखना बिल्कुल भी न भूलें। करवा चौथ के मौके पर आप अपने नाम के साथ-साथ आप पति के नाम को लिख सकती हैं। आप चाहें तो डिजाइन के बीच में भी डिजाइन बनाते हुए पति के नाम को हथेली पर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर Arabic Mehndi के ये 5 डिजाइंस आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार-चांद
अगर आपको करवा चौथ के लिए मेहंदी की डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: ram mehandi, ashokmehandi, iqbal mehndi, shagun mehandi art, raju mehndi art
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों