इस करवा चौथ बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

अगर आप करवा चौथ के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स की तलाश में हैं तो आपको बैकहैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-10-11, 15:43 IST
mehendi design for karwa chauth

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। किसी भी खास व्रत या त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। खासतौर पर करवा चौथ पर।

लेकिन अक्सर महिलाएं केवल हथेली पर ही मेहंदी लगवाती हैं और बैकहैंड डिजाइन पर खास ध्यान नहीं देती हैं। अगर आपको हाथों के पीछे मेहंदी लगवाना पसंद है तो आपको करवा चौथ पर ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। चलिए एक नजर डालते हैं बैकहैंड मेहंदी डिजाइन्स पर जिनसे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

jewellery mehndi design

क्या आप करवा चौथ के खास मौके पर यूनिक मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं? जिसे देख हर कोई आपकी तारीफ करे और पूछे कि किसने और कहां से लगाई? बैकहैंड मेहंदी डिजाइन में आजकल ज्वेलरी के डिजाइन्स ट्रेंड में हैं।

अगर आप सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो चेन डिजाइन बनवाएं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इससे आपका हाथ भरा-भरा नजर आता है।

इसमें आप हैंडकफ, रिंग और स्पाइरल डिजाइन भी बनवा सकती हैं। अगर आपके पास बाजार जाकर मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप ज्वेलरी डिजाइन्स को आसानी से घर पर भी बना सकती हैं।

जैसे केवल क्रिस-क्रॉस लाइन्स बनाएं फिर बीच में डॉट बनाएं। यह सबसे आसान ज्वेलरी मेहंदी है। या आप चाहें तो ऊपर दिखाए गए मेहंदी डिजाइन को भी बना सकती हैं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

floral mehndi designs

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। करवा चौथ पर आप इस डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं। चारों उंगलियों पर फूल बनवाएं।

फिर बीच में एक बड़ा सा फूल और कलाई पर सिंपल सा लाइन डिजाइन बेहद सुंदर लगेगा। यकीन मानिए इस मेहंदी डिजाइन को देख आपकी सहेलियां भी खूब तारीफ करेंगी।

इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Wishes & Quotes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश


बेल मेहंदी डिजाइन

bel mehndi designs for karwa chauth

जिन महिलाओं को हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं होता है, उनके लिए बेल डिजाइन एकदम बेस्ट ऑप्शन है। करवा चौथ के खास मौके पर अगर आपको कुछ समझ न आए तो बिना सोचे समझे आप इस डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं।

डिजाइन में ट्विस्ट देने के लिए आप बेल रिंग फिंगर में भी लगवा सकती हैं। इससे डिजाइन और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। इसके अलावा अलग बेल डिजाइन के लिए सबसे छोटी उंगली पर भी डिजाइन बनवाएं।

इसे भी पढ़ें:कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

फिंगर अरैबिक मेहंदी डिजाइन

arabic mehndi design

अरैबिक मेहंदी डिजाइन देखने में काफी सुंदर लगते हैं। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन फिंगर बैकहैंड मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। यह डिजाइन आपकी सारी उंगलियों को कवर करेगा। फूल-पत्ती का पैटर्न इस डिजाइन को और भी अट्रैक्टिव बनाता है।(S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP