फ्रिज के पानी से धोती हैं चेहरा, तो एक्सपर्ट की बताई इन बातों का रखें ध्यान

कुछ महिलाएं ऐसी है, जो फ्रिज के ठंडे पानी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को धोती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि फ्रिज के पानी से चेहरा धोना सही है या नहीं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
image

बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं ऐसी है, जो फ्रिज के ठंडे पानी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को धोती है।

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि फ्रिज के पानी से चेहरा धोना सही है या नहीं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

साइनस या सीत की परेशानी हैं, तो ठंडे पानी से बचे

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अगर आप भी फ्रिज के पानी का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले अगर आपको साइनस या सीत की कोई परेशानी है, तो आप फ्रिज के पानी का इस्तेमाल करने से बचे, नहीं तो इससे ओर परेशानी हो सकती हैं।

face wash

पानी के टेंपरेचर का रखें ध्यान

अगर आप फ्रिज का ठंडा पानी इस्तेमाल करती हैं, तो पानी के टेंपरेचर का जरूर ध्यान रखें।बर्फ जितना ठंडा पानी इस्तेमाल न करें। इससे आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। आप नॉर्मल पानी और फ्रिज के पानी को मिक्स कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती

स्किन रहेगी हाइड्रेट

जब भी आप फ्रिज के ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, तो डायरेक्ट इसे चेहरे पर ना लगाएं। सबसे पहले आप नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो ले। उसके बाद रेफ्रिजरेटर का पानी इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्रिज का पानी आपके चेहरे को ठंडक देने में मदद करेगा। साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखेगा।

डर्मेटोलॉजिस्ट की राय लें

अगर आप पहली बार फ्रिज के ठंडे पानी से अपना चेहरा धोने वाली है, तो ऐसा करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें। अगर आपको ठंडे पानी की वजह से सर्दी होती है, तो आप नॉर्मल पानी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को धो सकती है।

1 - 2025-07-29T122213.427

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP