गर्मियां शुरू हो रही हैं। तो अब हमारी आलमारी में रखी मिनी ड्रेसेज, शॉर्ट्स, स्कर्ट्स भी बाहर आ जाएंगी। साल भर अपने पसंदीदा कपड़ों को पहनने के लिए किया गया इंतजार अब खत्म होगा। लेकिन एक चीज ऐसी है, जो हम लड़कियों को परेशानी में डाल देती है। वो परेशानी है जांघों का कालापन। दरअसल, चलने-फिरने के दौरान हमारी जांघों में घर्षण की वजह से कालापन होने लगता है। कई बार जांघों की स्किन में मेलानिन की अधिकता के कारण काली पड़ जाती है। ऐसी स्थिति किसी के लिए भी शर्मिंदगी पैदा कर सकती है। इस कालेपन को अब आप होममेड पैक्स की मदद से कम कर सकती हैं।
लाल मसूर की दाल हर घर के किचन में आसानी से उपलब्ध होती है। इस दाल के कई फायदे हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, सोडियम, प्रोटीन, जिंक, कॉपर आदि तत्व पाए जाते हैं। क्या आप जानती हैं कि इसका पैक आपकी जांघों के कालेपन को दूर कर सकता है। इसे बनाने के लिए आधा कप लाल मसूर की दाल को रात भर भिगोकर अगले दिन सुबह इसे दरदरा पीस लें। इस पेस्ट को अपनी जांघों पर लगाएं लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे हल्का-हल्का स्क्रब करते हुए नॉर्मल पानी से धो लें। इसके एंटी-ऑक्सिडेंट गुण, स्किन की रंगत साफ करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें:कमल के फूल से बढ़ाएं बाल और चेहरे की ख़ूबसूरती, इस तरह करें इस्तेमाल
किचन में रखे बेकिंग सोडा पाउडर को आप बाकी चीजों के लिए इस्तेमाल करती होंगी, मगर क्या आपने कभी इससे जांघों के कालेपन को दूर करने के बारे में सोचा है। बेकिंक सोडा एक अच्छा लाइटनिंग एजेंट है। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे पानी की डालें और एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे 15 मिनट अपनी जांघों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसे बहुत अंदर तक न लगाएं।
इसे भी पढ़ें:गोरी त्वचा पाने के लिए घर में बनाएं बादाम क्रीम, झाइयों और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा
नारियल और नींबू के कई फायदे हैं। विटामिन सी से भरपूर नींबू हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करने में फायदेमंद होता है। वहीं नारियल के तेल में विटामिन ई और ए होता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में, 1 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे काले हुए एरिया पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे सादे पाने से धो दें।
इसमें मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। कच्चे आलू का रस त्वचा के खुले पोर्स को बंद करता है जिससे त्वचा में कसाव आता है। इसके पेस्ट के लिए आपको चाहिए दही, दूध, नींबू और आलू। 2 चम्मच दही, 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच नींबू का रस को अच्छी तरह मिलाकर, इसे जांघों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे पानी से धो लें। आलू के रस और नींबू के रस में लैक्टिक एसिड होता है। जिससे स्वाभाविक रूप से त्वचा का रंग हल्का पड़ने लगता है।
दही और ओटमील भी जांघों के कालेपन को दूर करने का एक कारगर उपाय है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच ओटमील, 1 चम्मच बेसन और 2 चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। फिर इसे जांघों में लगाकर अच्छी तरह 10 मिनट तक मसाज करें और गुनगुने पानी से धो लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit : freepik and unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।