ग्लास स्किन के लिए करें आइस वाटर फेशियल, जानें फायदे

इन दिनों आइस वाटर फेशियल काफी पॉपुलर है। आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए इस फेशियल को कर सकती हैं। 

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-18, 19:03 IST
Benefits of Ice Water Facial in Hindi

ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं फेशियल करवाना पसंद करती हैं। गर्मियों के मौसम में केमिकल क्रीम वाले फेशियल प्रोसेस से कई बार इरिटेशन होती है। ऐसे में स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए आप चेहरे पर बर्फ के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दिनों आइस वाटर फेशियल काफी पॉपुलर हो रहा है।आइस फेशियल की मदद से न केवल स्किन को ठंडक बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है। इस फेशियल को करवाने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है, इसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। बता दें कि आइस वाटर फेशियल का इस्तेमाल कोरियन और जापानी महिलाएं करती हैं। आइए जानते हैं आइस वाटर फेशियल के फायदे और इसे करने के स्टेप बाय स्टेप तरीके।

आइस वाटर फेशियल करने के तरीके

Benefits of Ice Water Facial in Hindi ()

आइस वाटर फेशियल को घर पर आसानी से किया जा सकता है। इस फेशियल को करने के लिए एक बड़ा बाउल लें। इसके बाद इस बाउल में बर्फ वाला पानी भर लें। फिर इसके बाद इस पानी में अपना चेहरा डुबाएं। पानी में अपना चेहरा 30 सेकेंड तक डुबोकर रखें। अब इसके बाद चेहरे को बाहर निकाले। इसके बाद चेहरे को कॉटन से साफ करें। अब एक बार फिर ठंडे पानी में 30 सेकेंड के लिए चेहरा डुबोएं। इस प्रोसेस को आप तीन से चार बार कर सकते हैं। इसके अलावा आप बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेट कर चेहरे पर स्क्रब करें।

आइस वाटर के फायदे

चेहरे की सूजन कम करने के लिए फायदेमंद

चेहरे की सूजन कम करने के लिए आइस वाटर काफी फायदेमंद होता है। सुबह उठने के बाद अक्सर चेहरे पर सूजन देखने को मिलती है। इस पफीनेस को कम करने के लिए आइस वाटर फेशियल कर सकती हैं। (स्किन केयर टिप्स)

एक्ने से छुटकारा

गर्मियों के मौसम में अक्सर महिलाएं एक्ने की समस्या से परेशान रहती हैं। खासकर ऑयली स्किन पर एक्ने ब्रेकआउट हो जाता है। एक्ने किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देती हैं। हम सभी जानते हैं एक बार चेहरे पर एक्ने हो जाते हैं, तो जल्दी से ठीक नहीं होते हैं। ऐसे में आप आइस फेशियल की मदद से एक्ने को कम कर सकती हैं। (ऑयली स्किन केयर टिप्स)

इसे भी पढ़ेंःShahnaz Husain Tips: गर्मियों में इस तरह रखें अपनी त्वचा का ख्याल

डार्क सर्कल

Benefits of Ice Water Facial in Hindi ()

आइस वाटर न केवल चेहरे के दाग-धब्बे बल्कि डार्क सर्कल को भी हटाने में मदद करता है। डार्क सर्कल किसी भी महिला की खूबसूरती का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चेहरे पर एक बार डार्क सर्कल हो जाते हैं वह जल्दी से कम नहीं होते हैं। डार्क सर्कल को कम करने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम मौजूद है लेकिन इन क्रीम का कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप डार्क सर्कल को हटाने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार आइस वाटर फेशियल कर सकती हैं। (डार्क सर्कल को हटाने के टिप्स)

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

गर्मियों में ऑयली स्किन पर एक्सट्रा ऑयल आता है जिससे चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो जाते हैं। ऑयली स्किन की देखभाल के लिए आप अपनी स्किन केयर रूटीन में आइस फेशियल लुक को शामिल कर सकती हैं। इस फेशियल से चेहरे का ऑयल आना कम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंःExpert Tips: गर्मियों में त्वचा के अनुसार ऐसे चुनें सही साबुन और जानें स्किन केयर टिप्स

फेशियल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • मेकअप रिमूव करने के लिए आइस वाटर का इस्तेमाल न करें। मेकअप रिमूव करने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का उपयोग करना चाहिए।
  • आइस वाटर फेशियल के दौरान चेहरे पर मेकअप का इस्तेमाल न करें।
  • फेशियल करने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लें।
  • अगर आप चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करती है तो ध्यान रखें कि चेहरे पर सीधे बर्फ न लगाएं। बर्फ हमेशा कपड़े में लपेटकर लगाना चाहिए।

आइस वाटर फेशियल के नुकसान

आइस वाटर के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी है। फेशियल करने से पहले हमें फायदे के अलावा नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। ज्यादा ठंडे पानी से स्किन में जलन भी हो सकती हैं। कई बार ठंडे पानी की वजह से स्किन पोर्स बंद हो जाते है, जिसकी वजह से गंदगी स्किन में फंस जाती है।


उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP