मेहंदी लगाने का बना रही है प्लान तो ना हो परेशान। कई बार हम लास्ट टाइम पर गलत फैसला कर लेते हैं। ऐसा हमें नहीं करना चाहिए। दिल्ली के कुछ ऐसी भी आर्टिस्ट है जिनसे आप काफी कम पैसों में मेहंदी लगवा सकती हैं। हालांकि यह आर्टिस्ट शादियों के सीजन में काफी ज्यादा व्यस्त होते हैं। ऐसे में आपको बुकिंग पहले ही करवा लेना चाहिए।
बता दें कि इनमें से कई आर्टिस्ट ऐसी भी है जो सेलेब्स को भी मेहंदी लगा चुकी है। ऐसे में आप अपनी पसंद की मेहंदी इनसे लगवा सकती है। कई लड़कियां मेहंदी में ज्यादा पैसा खर्च नही करना चाहती है। ऐसे में उन लोगों के लिए यह जगह परफेक्ट साबित हो सकती हैं। आप चाहे तो हाथों के साथ पैरों में भी मेहंदी लगवा सकती हैं। इनके डिजाइन काफी खूबसूरत होते है। आइए जानते हैं इसके बारें में।
मनपसंद मेहंदी ( Manpasand Mehndi) इनका दुकान दिल्ली के सदर बाजार में है। यहां पर कई तरीके के मेहंदी लगाई जाती हैं। आमतौर पर मेहंदी की डिजाइन 50 रूपए से शुरू होती हैं। आपके द्वारा सिलेक्ट किए गए डिजाइनों के आधार पर मेहंदी का चार्ज बढ़ जाता है। आप यहां दुल्हन मेहंदी करीब 1000 से 1500 में लगवा सकती हैं। इसके दाम बाकी के दुकानों से काफी कम है। अगर आप बजट में मेहंदी लगवाना चाहती है तो यह आपके लिए यह परफेक्ट प्लेस साबित हो सकता है। "हर जिंदगी ने बात की इस दुकान के मेहंदी आर्टिस्ट प्रिती से उनका कहना है कि वह कई तरकों का मेंहदी काफी कम दाम में लगा सकती है।हाथफूल डिजाइन, क्लासिक इंडियन मेहंदी, मोटिफ डिजाइन इन डिजाइन को भी वह आसानी से लगा सकती हैं"।
इसे भी पढ़ें:सगाई के मौके पर दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएंगी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस
जेनिस ब्यूटी सैलून दिल्ली के तिलक नगर में है। आप चाहे तो यहां से भी मेहंदी लगवा सकती हैं। दिल्ली की बेस्ट मेहंदी डिजाइन में इनका भी नाम आता है। ऐसे में आप चाहे तो यहां से भी मेहंदी लगवा सकती हैं। यह ज्यादातर दुल्हन मेहंदी ही लगाती है। ऐसे में आप चाहे तो इनसे मेहंदी लगवा सकती हैं। यहां 2 हजार से लेकर 3 हजार में आसानी से आपको अच्छी मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगी। "हर जिंदगी की टीम ने इस दुकान के कुछ स्टाफ से बात किया है यहां की आर्टिस्ट रश्मी ने हमें मेहंदी को लेकर कई जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह कई तरीकों का मेहंदी लग सकती है।ट्रेडिशनल दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन, मंडाला पैटर्न मेहंदी, पैरों का जाली वाला डिजाइन जैसे अन्य कई तरीकों का वह मेहंदी लग सकती है"।
इनके पास कई अच्छी आर्टिस्ट है ऐसे में यहां से मेहंदी आप लगवा सकती हैं। इनको गूगल से काफी अच्छी रेटिंग मिली हुई है।
इसे भी पढ़ें: आने वाले वर्ष के तीज-त्यौहारों पर आप भी लगा सकती हैं मेहंदी की ये डिजाइंस
अगर आपका बजट 4 से 5 हजार का है और आप इस बजट में दुल्हन मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो आप लैक्मे सैलून से मेहंदी लगवा सकती हैं। लैक्मे काफी पुराना ब्रांड है यहां आपको कई बड़े आर्टिस्ट मिल जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम बात साउथ दिल्ली में स्थित लैक्में सैलून की कर रहे हैं। "इनकी पुरानी स्टाफ नेहा से हमने बात की है नेहा का कहना है कि वह कई तरीकों का मेहंदी आसानी से लगा देती है। वहीं उनके पास कई ऐसे स्टाफ है जिनको काफी अच्छी मेहंदी लगानी आती हैं। यहां कई बड़े आर्टिस्ट होते है। उनका कहना है कि 4 से 5 हजार में आसानी से वह आपको दुल्हन मेंहदी लगा सकती हैं। आप जैसा भी डिजाइन चाहती है आपको यहां वैसा डिजाइन लगा दिया जाएंगा"।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।