मौसम हमारी स्किन और बालों को कई तरह से प्रभावित करता है। गर्मियों में बाल पसीने के कारण जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। वहीं सर्दी में बालों की फ्रिजीनेस बढ़ जाती है। इसलिए सीजन के हिसाब से ही देखभाल करने के तरीके में भी बदलाव करना चाहिए।
बालों को साफ और हेल्दी रखने के लिए इन्हें वॉश किया जाता है। बालों को धोने के बाजार में शैंपू मिलते हैं। हेयर कंडीशन के अनुसार भी आपको शैंपू मिल जाएंगे। कहा जाता है कि सर्दियों में एंटी-डैंड्रफ और हेयर फॉल को कम करने वाले हेयर वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इनमें केमिकल होता है जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। आप चाहें तो कुछ नेचुरल चीजों से भी बालों को धो सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनसे आप बाल को वॉश कर सकती हैं। साथ ही इनके इस्तेमाल के फायदे।
शिकाकाई से धोएं बाल
बरसों से ही बालों को हेल्दी रखने के लिए शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। शिकाकाई में विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और सैपोनिन पाया जाता है। शिकाकाई स्कैल्प में सीबम के प्रोडक्शन को नुकसान नहीं पहुंचाता है। अगर आप शैंपू से अपने बाल नहीं धोना चाहती हैं तो शिकाकाई का उपयोग करें।
क्या करें?
- बाजार में आपको शिकाकाई का पाउडर मिल जाएगा। आप चाहें तो घर पर भी पाउडर बना सकती हैं।
- 2 कप पानी को गैस पर रख दें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच शिकाकाई पाउडर डालें और अच्छे से उबाल लें।
- अब इसमें थोड़ा सा शहद और पानी डालें।
कैसे करें इस्तेमाल
- जब भी आपको हेयर वॉश करना हो आप शिकाकाई के इस पेस्ट को बालों में लगा लें। (हेयर केयर टिप्स)
- इसके बाद साफ पानी से बाल धो लें।
- हफ्ते में दो बार शिकाकाई से बालो को धोने से आपके बाल अच्छे रहेंगे।
बालों में शिकाकाई लगाने के फायदे
- सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप अपने बालों में शिकाकाई लगाएंगी तो रूसी कम हो जाएगी।
- शिकाकाई के इस्तेमाल से बालों में शाइन आ जाएगी।
- स्कैल्प में खुजली को भी कम करने के लिए आप शिकाकाई का उपयोग कर सकती हैं।
नारियल का पानी
नारियल का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसमें विटामिन,मिनरल, अमीनो एसिड पाया जाता है। शरीर ही नहीं आप इसका उपयोग बालों पर भी सकती हैं। शायद आपको यकीन न हो लेकिन नारियल पानी बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
क्या करें?
- आप हेयर टाइप के अनुसार नारियल के पानी में अलग-अलग चीजें मिला सकती हैं।
- सामान्य हेयर वॉश के लिए ¼ कप नारियल के पानी में 1 कप पानी मिलाएं।
- अब इस पानी से बालों को गीला कर लें।
नारियल पानी के फायदे
- सर्दियों में बालों का झड़ना काफी सामान्य हो जाता है। ऐसे में इस परेशानी से निजाप पाने के लिए नेचुरल चीजें ही फायदा पहुंचाती हैं। नारियल का पानी बालों को वॉल्यूम देता है।
- घने बालों के लिए भी आप नारियल के पानी से हेयर वॉश कर सकती हैं।
- बाल अगर मजबूत नहीं होंगे तो आसानी से टूटने लगेंगे। बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप नारियल के पानी से बालों को धो सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों