Dandruff treatment: डैंड्रफ दूर करने के लिए सरसों के तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

सरसों के तेल से डैंड्रफ कम करने के लिए आप इसके साथ घर पर रखी कुछ खास चीजों की इस्तेमाल कर सकती हैं। 

how to use mustard oil

बालों में डैंड्रफ की समस्या अक्सर होती है। इसका कारण होता है बदलता मौसम या फिर सही प्रोडक्ट बालों में इस्तेमाल न करना। कई बार ज्यादा हीटिंग मशीन के इस्तेमाल से बाल ड्राई हो जाते हैं, जिसकी वजह से डैंड्रफ और ज्यादा हो जाता है। इसे कम करने के लिए अक्सर हम अलग-अलग तरीकों को ट्राई करते हैं। लेकिन इसके बाद भी ये कम नहीं होता है। ऐसे में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ कई सारी ऐसी चीजें मिक्स करके बालों में लगाएं जिससे बालों से डैंड्रफ खत्म हो जाए। इसके लिए आपको यहां बताई गई सामग्री की जरूरत पड़ेगी।

सरसों का तेल और नीम का करें इस्तेमाल (How To Get Rid Of Dandruff)

Dandruff foor hair

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना है तो इसके लिए आप सरसों के तेल के साथ नीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रेफ की समस्या को दूर करता है। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • इसके लिए पहले आपको नीम की पत्तियों का पाउडर बनाना है।
  • फिर इसे एक कटोरी में करना है और इसमें 2 बड़े चम्मच सरसों के तेल को मिक्स करना है।
  • अब इसे पकाने के लिए गैस पर रख देना है।
  • जब तेल और नीम की पत्तियां अच्छे से पक जाए तो इस तेल को ठंडा करें।
  • फिर इसे एक बोतल में भरें।
  • अब इसे अपने बालों में रात को सोते समय अप्लाई करें।
  • इसके बाद अगली सुबह उठकर बालों को शैंपू से साफ कर लें।

टिप्स: इसका इस्तेमाल आप महीने में 4-5 बार करेंगी तो आपके बालों में होने वाली समस्या कम हो जाएगा।

सरसों का तेल और नींबू (Mustard Oil Benefits For Hair)

Dandruff for hair care

सरसों के तेल के साथ आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे भी डैंड्रफ कम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू (एंटी डैंड्रफ शैंपू) में स्ट्रीक गुण होता है जो डैंड्रफ को दूर करता है।

  • इसके लिए पहले आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेना है।
  • फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाना है।
  • अब इसे अपने बालों में अप्लाई करना है।
  • इसके बाद करीब 30 मिनट के लिए लगे रहने देना है।
  • फिर शैंपू से अपने बालों को साफ कर लेना है।
  • इससे आपके बालों में मौजूद डैंड्रफ कम हो जाएगा।

टिप्स: इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें इससे ज्यादा नहीं।

बालों की अन्य समस्याओं के लिए भी आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल की अच्छी ग्रोथ (स्कैल्प साफ करने के तरीके) होती है साथ ही झड़ने भी कम हो जाते हैं।

नोट: सबसे बालों का टेक्सचर अलग-अलग होता है इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से भर गया है आपका स्कैल्प तो इस तरह कम करें यह समस्या

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP