कई लोग चेहरे पर डार्क सर्कल की समस्या से परेशान रहते हैं। डार्क सर्कल होना आजकल बेहद आम समस्या हो गई है। अधिकतर लोगों को यह समस्या देर रात तक जागने और लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण होती है। डार्क सर्कल की परेशानी तनाव और थकान के कारण भी हो सकती है। लोग इस को खत्म करने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिलता है। ऐसे में आप इस समस्या को कम करने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं?
कच्चा ठंडा दूध
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। कच्चा दूध आपकी त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
सामग्री
2 छोटा चम्मच कच्चा ठंडा दूध
इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच कच्चा ठंडा दूध लें।
- इसके बाद इसमें दो रुई की बॉल को भिगो दें।
- रुई को आंखों के ऊपर इस तरह रखें कि ये डार्क सर्कल्स को कवर कर ले।
- इसे 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- आप हर दिन तीन बार लगा सकते हैं।
बादाम तेल और दूध
बादाम का तेल स्किन समस्याओं के लिए बेहतरीन उपचार है। इसमें विटामिन A,E,D, कैल्शियम, पोटेशियम मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें: डार्क सर्कल के लिए अपनाएं ये नुस्खे, 2 दिन में दिखेगा असर
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच बादाम तेल
- 1 बड़ा चम्मच ठंडा दूध
इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले 1 बड़े चम्मच ठंडे दूध में 1 छोटा चम्मच बादाम तेल मिलाएं।
- तैयार हुए इस मिश्रण में दो कॉटन बॉल्स डुबोएं।
- अब कॉटन बॉल्स को आंखों पर इस तरह रखें कि ये डार्क सर्कल्स को कवर कर लें।
- आप इसे 15-20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- फिर चेहरे को पानी से धो लें।
गुलाब जल और दूध
गुलाब जल में किसी भी तरह का कोई केमिकल मौजूद नहीं होता है। यह आपकी आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। आप इसे दूध के साथ मिलाकर डार्क सर्कल को कम करने के लिए प्रयोग कर सकती हैं।
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच ठंडा दूध
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
इस्तेमाल करने का तरीका
- एक बाउल में 1 छोटा चम्मच ठंडा दूध और 1 छोटा चम्मच गुलाब जल को मिला लें।
- अब इस मिश्रण में दो कॉटन बॉल को भिगोएं।
- फिर आप इन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखें।
- आप बॉल से डार्क सर्कल्स को कवर कर लें।
- इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ताजे पानी से धो लें।
आप ऐसा हफ्ते में दो से चार बार कर सकती हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
pic credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों