herzindagi
easy tips to use ghee to treat rough skin

Ghee On Face: खुरदरी त्वचा पर 3 बूंद घी में मिलाकर इन चीजों को लगाने से मिलेंगे कई लाभ, जानें कैसे?

त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको चेहरे पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-26, 20:30 IST

Benefits Of Using Ghee On Face: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। वहीं मौसम के साथ स्किन का टेक्सचर भी बदलने लगता है। मौसम की बात करें तो सर्दीयां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में त्वचा में ड्राईनेस बढ़ जाती है।

ड्राईनेस बढ़ने के कारण त्वचा खुदरी होने लगती है। इसके लिए त्वचा को पोषण देना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि चेहरे पर घी को लगाने से कई तरीके के फायदे होते हैं। तो चलिए आज हम आपको चेहरे पर घी लगाने का तरीका और जानेंगे इसके फायदे- 

खुदरी त्वचा पर किन चीजों का करें इस्तेमाल?

ghee on skin at night

  • गाय का घी 
  • शहद 

शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।

घी क चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • घी को चेहरे पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसके कारण स्किन लम्बे समय तक जवां नजर आती है।
  • चेहरे पर नेचुरल ग्लो को बरकरार रखने में सहायता करता है।
  • इसके अलावा स्किन को सही पोषण देकर मॉइस्चराइज करने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर घी लगाने से मिलता है जादुई निखार, जानें कैसे?

खुदरी त्वचा के लिए घरेलु उपाय 

beautiful skin

  • सबसे पहले आप 3 बूंद घी को हल्का गुनगुना कर लें।
  • इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद आप इसमें आधा चम्मच शहद की मिला लें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप चेहरे पर लगा लें ।
  • लगभग 20 मिनट के बाद चेहरे पर लगे शहद और घी को कॉटन और पानी की मदद से साफ कर लें।
  • इस नुस्खे का रात के समय आजमाएं। (जादुई निखर पाने के लिए क्या करें?)
  • लगातार चेहरे पर घी और शहद को लगाने से आपको कुछ ही दिनों में त्वचा में बदलाव नजर आने लग जाएगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको खुदरी त्वचा की देखभाल करने के लिए घरेलू टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।