herzindagi
egg white hair removal mask

Expert Tips: एग व्हाइट से ऐसे पाएं चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए  एग व्हाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2021-08-23, 18:36 IST

क्या आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं ? क्या कई तरह के नुस्खे आजमाने के बाद भी ये बाल आपके चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं ? क्या आप अनचाहे बालों को हटाने के लिए पार्लर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं फिर भी ये आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं ? अगर हां, तो एक आसान घरेलू नुस्खे से आप अपने चेहरे के बालों से बहुत जल्द और आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां, चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप एग व्हाइट या अंडे की सफेदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ग्लोइंग और बेदाग़ त्वचा भला किसे पसंद नहीं होती है। साफ त्वचा पाने के लिए एग व्हाइट एक बेहतरीन सौंदर्य सामग्री हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि यह ब्लैकहेड्स, त्वचा में कसाव लाने और त्वचा के रोम छिद्रों को सिकोड़ने और यहां तक कि चेहरे के बालों को हटाने में मदद करता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में आसानी से मिलने वाला ये किचन इंग्रेडिएंट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। आइए ग्रेटर नोएडा के ब्यूटी ज़ोन सलून की ब्यूटी एक्सपर्ट, मोनिका राणा से जानें किस तरह से एग व्हाइट का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाकर चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए किया जा सकता है।

एग व्हाइट के त्वचा के लिए फायदे

egg white benefits

एग व्हाइट त्वचा की कई समस्याओं को जड़ से हटाने के लिए एक कारगर नुस्खा है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन और विटामिन -ए। ये सभी पोषक तत्व त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। एग व्हाइट में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के पोर्स को टाइट करने में सहायक होते हैं। इसलिए अगर अंडे के इस हिस्से का इस्तेमाल त्वचा पर किया जाता है तो ये त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा के खुले पोर्स बंद होने में मदद मिलती है। एग व्हाइट ऑयली स्किन से अतिरिक्त तेल बाहर निकलने में मदद कटा होता है और कील मुहांसों जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। मुख्य रूप से एग व्हाइट चेहरे पर उगे छोटे-छोटे बालों को हटाने में सहायक होता है। त्वचा पर कई तरह के फायदों के साथ ये चेहरे की खूबसूरती निखारने का सबसे सस्ता और अच्छा विकल्प है।

इसे जरूर पढ़ें:ब्लैकहेड्स से हैं परेशान तो अंडे वाला ये घरेलू नुस्खा आपके त्वचा को बनाएंगा सुंदर

अनचाहे बालों को हटाने के लिए एग व्हाइट इस्तेमाल

egg white use

घर पर प्राकृतिक रूप से चेहरे के बालों को हटाने में मदद करने के लिए एग व्हाइट एक अच्छा विकल्प है। यह आपकी त्वचा से ब्लैकहेड्स को बाहर निकालने में भी मदद करेगा ताकि आपका चेहरा वास्तव में स्पष्ट और चिकना हो। इसके लिए आपको बस कुछ टिशू पेपर और एक या दो अंडों की आवश्यकता होती है।

आवश्यक सामग्री

  • अंडे -2
  • टिश्यू पेपर -आवश्यकतानुसार

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

egg white mask

  • एग व्हाइट को अलग करके एक बाउल में रखें।
  • टिश्यू पेपर की लंबी पट्टियों को फाड़कर एक तरफ रख दें।
  • अब एग व्हाइट को फेस मास्क ब्रश एप्लीकेटर से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फटे टिश्यू के टुकड़ों को अपने एग व्हाइटसे ढके चेहरे पर रखें और टिश्यू के ऊपर एग व्हाइट की परत लगाएं।
  • इसे भौंहों और पलकों में लगने से बचाएं।
  • एक बार सूख जाने के बाद टिशू पेपर को हटा दें।
  • इस मास्क का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
  • एक महीने तक इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के अनचाहे बाल निकल जाएंगे और चेहरा ग्लोइंग हो जाएगा।

एक्सपर्ट टिप - एक और मास्क के रूप में आपको बस आधा बड़ा चम्मच मक्के का आटा, एक बड़ा चम्मच चीनी और एक अंडा चाहिए। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए सामग्री को आपस में मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए सूखने तक छोड़ दें। अपने चेहरे से मास्क को हटा दें और सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो या तीन बार दोहराएं।

इसे जरूर पढ़ें:फिर से चमक उठेगा चेहरा, अगर आप आजमाएंगी इन बेरीज के फेस पैक्स

एग व्हाइट के ये नुस्खे आपके चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।