हमेशा से ही बालों को स्ट्रेट करने का क्रेज रहा है। सीधे बाल सभी को पसंद होते हैं। इसलिए अब स्मूदनिंग से लेकर स्ट्रेटनिंग जैसे ट्रीटमेंट करवाए जाते हैं। हर बार यह जरूरी नहीं कि आप बालों को सीधा करने के लिए पार्लर ही जाएं। आप किचन में मौजूद कुछ चीजों के इस्तेमाल से भी बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं।
दही बालों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसलिए बालों में इसका उपयोग अलग-अलग तरीके से किया जाता है। क्या आप जानती हैं कि दही की मदद से भी बालों को सीधा किया जा सकता है? क्या आप जानना चाहती हैं कैसे, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
ऐसे करें बाल स्ट्रेट
अगर आप कम मेहनत और पैसों में बालों को आसानी से सीधा करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
क्या चाहिए?
- 3 चम्मच दही
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
क्या करें?
- एक छोटी कटोरी में 3 चम्मच दही, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं, ताकि यह पेस्ट में बदल जाए।
- इस पेस्ट को रातभर सेट होने के लिए छोड़ दें।
- लीजिए तैयार है आपका सीधे बालों के लिए नुस्खा।
कैसे करें इस्तेमाल?
- ब्रश की मदद से इस मास्क को बालों में लगा लें।
- कुछ देर बाद हेयर वॉश कर लें।
- इसके उपयोग से आपके बाल कुछ हद तक सीधे हो जाएंगे।
इस पैक के फायदे
- बालों में दही लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है।
- दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो बालों में नमी बनाए रखने का काम करता है।
- एलोवेरा जेल लगाने से बालों की ड्राईनेस कम हो जाती है।
- अगर आपके बाल डल हैं तो शहद का उपयोग करें। शहद के इस्तेमाल से बालों में शाइन आती है।
हेयर केयर टिप्स
- बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। यानी आपको समय-समय पर बाल धोने चाहिए। हेयर वॉश के लिए सल्फेट वाले शैंपू का इस्तेमाल न करें। यह बालों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं।
- हेयर ऑयलिंग जरूर करें। हफ्ते में एक बार बालों को हॉट ऑयल मसाज दें। हेयर मसाज से बाल हेल्दी और मजबूत रहते हैं।
- अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल स्ट्रेट रहें तो आप बालों में एलोवेरा जेल और शहद जैसी नेचुरल चीजों का उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा अंडा भी बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। दही और अंडे का पेस्ट बालों में लगाएं और फिर देखें कि आपके बाल कितने अच्छे हो जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों