herzindagi
skin with the changing season ideas

एक्सपर्ट से जानें बदलते मौसम के साथ कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान

बदलता मौसम हमारी हेल्थ को ही नहीं बल्कि स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके लिए जरूरी है एक्सपर्ट टिप्स।
Editorial
Updated:- 2024-03-01, 19:32 IST

बदलता मौसम हेल्द को काफी नुकसान पहुंचाता है। कई बार इसकी वजह से हमें काफी सारी दिक्कत होने लगती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी त्वचा पर नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्की ठंड के साथ बढ़ती गर्मी स्किन पर टैनिंग और पिंपल्स जैसी समस्या पैदा कर देती है। इससे स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक्सपर्ट टिप्स का ध्यान दें, ताकि आपको ऐसी समस्या न हो। इसके लिए आप डॉक्टर Kiran के बताए गए तरीके को ट्राई करें। आपको बता दें कि यह एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और अक्सर ब्यूटी से जुड़ी वीडियो शेयर करती रहती हैं।

फोम बेस्ड क्लींजर का करें इस्तेमाल

Cleanser for skin

इस बदलते मौसम की वजह से स्किन पर काफी पसीना आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। इसके लिए आप फोम बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन पर मौजूद ऑयल कम हो जाता है। साथ ही स्किन सॉफ्ट रहती है। इसमें आपको आपकी स्किन टाइप के हिसाब से फोम बेस्ड क्लींजर मिल जाएंगे। जिसे आप अप्लाई कर सकती हैं।

लाइट वेट मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Kiran MD (@drkiransays)

गर्मी के शुरू होते ही पसीना और ऑयल स्किन पर हमेशा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मॉइश्चराइजर में बदलाव करें और चेहरे के लिए लाइट वेट मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी स्किन के पोर्स लॉक रहेंगे, साथ ही वो हेल्दी नजर आएगी। (ओपन पोर्स के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: त्वचा के निखार के लिए एक्सपर्ट के बताए गए घरेलू नुस्खों को करें ट्राई

सनस्क्रीन करें चेंज

Skin care for womens tips

अगर आप क्रीमी टेक्सचर वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे बदल दें। इसकी जगह पर आप जेल बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इससे स्किन पर शाइन आती है और गंदगी इतनी आसानी से नहीं चिपकती है। आप इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेकर सनस्क्रीन को खरीद सकते हैं।

इन टिप्स का ध्यान रखें इससे आपकी स्किन भी हेल्दी हो जाएगी। साथ ही आपको स्किन से जुड़ी समस्या नहीं होगी। बस आपको एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत पड़ेगी। (स्किन डीप क्लीन के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें: दमकती त्वचा पाने के लिए हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।