खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। स्किन केयर रूटीन से लेकर घरेलू नुस्खें तक आजमाते हैं। बदलते मौसम और घर के कामकाज में लगे रहने के कारण केवल चेहरे की ही नहीं बल्कि हाथों की त्वचा को भी कई तरीके से नुकसान पहुंचता है।
अक्सर स्किन ड्राईनेस के कारण त्वचा खुदरी हो जाती है। हाथों की सही तरीके से देखभाल करने से स्किन ड्राई नहीं होती है। आइये जानते हैं कैसे करें हाथों की देखभाल ताकि इनकी ड्राईनेस कम हो पाए और त्वचा मॉइस्चराइज हो सके।
नेचुरल चीजें आएंगी काम
त्वचा के लिए नेचुरल चीजें बेहद लाभदायक होती हैं। ऐसा इसलिए यह पूरी तरह से नेचुरल होती हैं। वहीं आप घर में मौजूद चीजें जैसे गुलाब जल, कच्चा दूध, शहद जैसी चीजों से त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती हैं। आप चाहे तो इन सब चीजों की मदद से घर में हैण्ड क्रीम भी बना सकती हैं और खुदरी त्वचा को समय-समय पर सही तरीके से नमी प्रदान कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: हाथों की ड्राईनेस दूर कर देगी ये होममेड क्रीम, जानिए इसे बनाने का घरेलू तरीका
मैनीक्योर करने के फायदे क्या हैं?
जरूरी नहीं है कि आप मैनीक्योर बाहर से ही करवाए और ढेरों रुपये लगाये। त्वचा की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों की मदद भी ले सकती हैं और त्वचा को मॉइस्चराइज भी कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बाउल में गुनगुना पानी लेकर इसमें गुलाब जल डालकर 10 से 15 मिनट तक के लिए हाथों को डूबोकर रख सकती हैं। इसके बाद हाथों को तौलिए से साफ करके हैण्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:हाथ हो जाते हैं बहुत ज्यादा ड्राई तो ये 6 तरीके करेंगे आपकी मदद
हाथों पर मसाज करने से क्या होता है?
खुदरे हाथों को मॉइस्चराइज करने के कई तरीके होते हैं। इसके लिए आपको अलग से हैण्ड क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर में रखे नारियल के तेल से भी त्वचा को सही मात्रा में नमी प्रदान कर सकते हैं। दिन में कम से कम 2 से 3 बार तक आप हाथों को धोने और सूखाने के बाद नारियल के तेल से हाथों और नाखूनों पर मसाज कर सकती हैं।
अगर आपको हाथों की त्वचा की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों