क्या आपके हाथ रूखे हैं और आप अपने हाथों के रूखेपन से परेशान है तो आपको हैंड क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्केट में ऐसी कई हैंड क्रीम मौजूद हैं जो रूखे हाथों के लिए एक दम बेस्ट है। साथ ही यह क्रीम काफी बजट फ्रेंडली भी है। इन क्रीम का इस्तेमाल कर आप अपने हाथों का रूखापन दूर सकती हैं। आइए जानते हैं इन हैंड क्रीम के बारे में।
कोको सोल हैंड क्रीम
अगर आपके हाथ काफी रूखे हैं तो आपको कोको सोल हैंड क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह क्रीम आपके हाथों का रूखापन दूर करने में मदद करेगी। यह क्रीम वर्जिन कोकोनट, वेटिवर और इंडियन रोज चेस्टनट जैसे इंग्रिडियंट्स को मिलाकर बनाई गई है। सबसे खास बात इस क्रीम में नारियल तेल का होना हैं। नारियर का तेल आपकी स्किन की गहराई तक जाता है और सैलुलर रिपेयर को प्रमोट करता है। इस क्रीम से आपके हाथ स्मूद, सॉफ्ट और रिंकल फ्री रहेंगे। यह क्रीम आपको बाजार में या ऑनलाइन मिल जाएगी। साथ ही यह क्रीम काफी बजट फ्रेंडली भी है।
एम कैफीन कॉफी हैंड क्रीम
यह क्रीम भी रूखे हाथों के लिए काफी अच्छी है। यह क्रीम कॉफी और व्हाइट वॉटर लिली से बनी है। कॉफी से बनी यह क्रीम आपकी स्किन में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाती है और यह आपके हाथों को मैटिफाइंग इफेक्ट देती है। साथ ही व्हाइट वॉटर लिली आपके हाथों की स्किन की कंडीशिनिंग करने में मदद करता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथों का रूखापन जल्दी से दूर हो जाए तो आपको यह हैंड क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही यह क्रीम आपके बजट के अंदर एक दम फिट बैठती है। आप इस क्रीम को आसानी से ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:त्वचा ही नहीं खूबसूरत हाथों के लिए बनाएं होममेड क्रीम
द नेचुरल वॉश हैंड फुट क्रीम
यह क्रीम भी उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके हाथ काफी रूखे रहते हैं। इस क्रीम में मोरक्कन ऑयल, नारियल तेल, विटामिन ई, शी बटर,टरमरिक ऑयल,आर्गन ऑयल और ऑलिव ऑयल मौजूद है। आप खुद सोचिए जिस क्रीम में इतने सारे नेचुरल इंग्रिडियंट मिले हो वह कितनी अच्छी होगी। आपको अपने रूखे और बेजान हाथों के लिए इस क्रीम का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप अपने पैरों पर भी इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस क्रीम की कीमत लगभग 300 रूपये है। आप मार्केट या ऑनलाइन ऑर्डर करके यह क्रीम खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:जानिए चेहरे की ही तरह हाथों की केयर करना क्यों हैं जरूरी
न्यूट्रोजेना नॉर्वेजियन फॉर्मूला हैंड क्रीम
इस क्रीम में क्लीनिकली प्रूवेन हाईली कंस्ट्रेटेड फॉर्मूला मिलाया गया है जो आपके रूखे हाथों को जल्दी ठीक कर देगा। इस क्रीम में ग्लिसरीन है जो आपके हाथों को नरम और स्मूद बनाता है। इसलिए इस विंटर सीजन अपने रूखे हाथों को स्मूद बनाने के लिए इस हैंड क्रीम का उपयोग करें।
हिमालय हर्बल एज डिफाइंग हैंड क्रीम
हिमालय की यह क्रीम भी काफी अच्छी है। आप इस क्रीम का इस्तेमाल अपने हाथों का रूखापन दूर करने के लिए कर सकती हैं। इस क्रीम में कई नेचुरल इंग्रिडियंट मौजूद है जो आपके रूखे हाथों को सॉफ्ट करने में मदद करता है। साथ ही आपको यह क्रीम किसी भी नॉर्मल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। ब्यूटी से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com, cdn.shopify.com, media6.ppl-media.com & m.media-amazon.com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों