चेहरे पर पिंपल्स निशान छोड़ देते हैं। यह निशान देखने में बेहद बेकार लगते हैं और जब बात बेस्ट लुक की आती है तो इन्हें मेकअप की मदद से छुपाना पड़ता है। अब आप हमेशा तो अपने चेहरे पर मेकअप नहीं लगा सकती हैं तो इन दाग को नेचुरली छुपाना ही आखिरी ऑप्शन होता है। इसके लिए आपको किसी क्रीम की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एलोवेरा से एक्ने स्कार्स को कम कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे के निशान हटने का नाम नहीं ले रहे तो केवल एलोवेरा जेल का उपयोग करें। रात को सोने से पहले मुंहासे वाली जगह पर फ्रेश जेल लगा लें। रोजाना यह रूटीन फॉलो करने से आपको कुछ समय बाद फर्क देखने को मिलेगा।
एलोवेरा से बनी नाइट क्रीम आपके चेहरे को कई तरह से फायदा पहुंचाएगी। आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन टाइप के अनुसार करें, मिलेगा एक्स्ट्रा ग्लो
इसे भी पढ़ें:काले धब्बों के कारण चेहरा दिखता है खराब, अपनाएं ये टिप्स
रोजाना रात को क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज के बाद आखिर में नॉर्मल क्रीम की जगह इसका इस्तेमाल करें।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों का असर एकदम नजर नहीं आएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।