चेहरे पर मुंहासे होना महिलाओं के बीच एक कॉमन समस्या है। मुंहासे ठीक तो हो जाते हैं, लेकिन जाने के बाद निशान छोड़ जाते हैं, जिसे गायब होने में काफी समय लग जाता है। मुंहासों के दाग-धब्बे को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता है। यही नहीं केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल बार-बार चेहरे पर करने से साइड इफेक्ट का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन दाग-धब्बों को कम करने के लिए घरेलू उपाय बेस्ट माना जाता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के अनुसार मुंहासों के दाग-धब्बे को हटाने के लिए वेज पील ट्रीटमेंट बेस्ट होता है, लेकिन आप चाहें तो अन्य घरेलू उपाय को भी आजमा सकती हैं। दरअसल, घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिससे इन दाग-धब्बों को आसानी से दूर कम किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपके फेस पर लगातार मुंहासे निकल रहे हैं तो इसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि पहले मुंहासे को ठीक किया जाए। इसके बाद ही इन घरेलू उपाय को आजमाया जाना चाहिए।
फेशियल स्क्रब से ठीक करें दाग-धब्बे
कुछ घरेलू उपाय है, जिसके जरिए एक्ने के मार्क्सको ठीक किया जा सकता है। अगर आपके स्किन में मुंहासे, एक्ने या फिर रैश नहीं है तो फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए चावल का आटा लें और उसमें दही और 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सॉफ्ट हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। खास कर उन जगहों पर जहां मुंहासों के दाग-धब्बे हैं। अब इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:पॉकमार्क्स से परेशान महिलाएं ये 8 टिप्स आजमाएं, दिखता है कुछ फर्क
चेहरे पर लगाएं फेस पैक
मुंहासों के दाग-धब्बे से निजात पाने के लिए हफ्ते में दो बार फेस पैक अप्लाई करें। इसके लिए एक बाउल में 3 चम्मच ओट्स लें और उसमें एग व्हाइट को मिक्स कर दें। अब इसमें एक चम्मच दही और शहद मिक्स करें इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आंखों और होट को छोड़ते हुए इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप चाहें तो फेस पैक में लेमन और ऑरेंज पील पाउडर या फिर ग्राउंड बादाम को भी मिक्स कर सकती हैं।
दाग-धब्बे हटाने के लिए फेस पैक
मुंहासों के दाग-धब्बे गायब हो जाए इसके लिए दही और हल्दी का फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें और उसमें 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह फेस पैक ना सिर्फ आपके स्किन सॉफ्ट बनाएगा बल्कि इससे निशान भी धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। इसके अलावा आप नींबू का रस और शहद का पेस्ट तैयार कर चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच लेमन जूस और शहद को मिक्स कर दें। अब कॉटन बड की मदद से इसे पूरे फेस पर अप्लाई करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें। वहीं नींबू लगाने के बाद तुरंत धूप में जाने से बचें।
इसे भी पढ़ें:वीगन हेयर केयर रूटीन फॉलो करने से मिलते हैं यह चार जबरदस्त फायदे
फ्रूट मास्क चेहरे पर अप्लाई करें
अगर मुंहासों के दाग अधिक डार्क हैं तो उसके लिए फ्रूट मास्क अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए पपीता का पल्प लें और उसमें टमाटर का पल्प मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें ऑरेंज का भी पल्प मिक्स कर सकती हैं। अब इस फेस पैक को रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें। वहीं जब भी आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाए तो उसे हाथ लगाने से बचें। इससे एक्ने इंफेक्शन हो सकता है।
इन ब्यूटी टिप्स मदद से आप भी मुंहासों के दाग को कम कर सकती हैं। ये सभी टिप्स पूरी तरह से नेचुरल हैं, लेकिन अगर आपको किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी या फिर अन्य तरह की स्किन से जुड़ी समस्याएं शुरू होती है तो इसे अप्लाई करने से बचें। साथ ही आपको आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह के अन्य ब्यूटी टिप्स जानने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों