मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसमें आई मेकअप का रोल अहम होता है। वहीं हैवी मेकअप कोई करें या न करें, लेकिन काजल को लगभग हम सभी लगाते हैं। काजल लगाने के तो कई तरीके आपको ऑनलाइन वीडियोज में मिल जाएंगे, लेकिन इसे सही तरीके से साफ करना भी बेहद जरूरी होता है।
आंखों में लगे काजल को साफ करने के लिए कई बातों का खासतौर से ख्याल रखना आवश्यक होता है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं काजल को हटाने के कुछ कमाल के हैक्स ताकि आपकी आंखों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।
काजल को हटाने के लिए किस चीज का करें इस्तेमाल?
आंखों में लगा काजल हटाने के लिए आप सीधे उंगलियां या किसी टूल का इस्तेमाल न करें, बल्कि इसे हटाने के लिए आप इअरबड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इअरबड्स के ऊपरी हिस्से में लगी कॉटन आंखों की वाटरलाइन से आसानी से काजल को हटा सकती है। साथ ही, यह आंखों को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।
इसे भी पढ़ें : ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान
वाटरप्रूफ काजल को आंखों से कैसे हटाएं?
वाटरप्रूफ काजल आसानी से आंखों से साफ नहीं होता है। इसे आंखों से हटाने के लिए आप वेट वाइप्स की मदद ले सकते हैं। कोशिश करें कि वेट वाइप्स में किसी भी तरह का हानिकारक केमिकल मौजूद न हो अन्यथा यह आपकी आंखों में कई तरह का इन्फेक्शन पैदा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें:ये आसान टिप्स आपके मेकअप लुक को बनाएंगी एक्ट्रेसेस जैसा मिनिमल और ग्लैमरस
आंखों से काजल को हटाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
- हमारी आंखें बहुत नाजुक होती हैं और इनकी देखभाल सही तरह से करना हमारा फर्ज होता है।
- आंखों में लगे काजल को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर जैसी केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना अवॉयड करें।
- इसके आलावा आंखों में लगे काजल को हटाने के लिए आप कम से कम हाथों के दबाव का इस्तेमाल करें अन्यथा तेज प्रेशर आपकी आंखों को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आपको आंखों में लगे काजल को साफ करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों