मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है। वहीं रोजाना की बात करें तो इसके लिए केवल लिपस्टिक और ज्यादा से ज्यादा काजल को आंखों में लगाना काफी पसंद किया जाता है। काजल को आंखों में लगाने से चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।
इसे लगाने के कई तरीके होते हैं और हर तरह की आंखों में इसे लगाने का तरीका भी उतना ही अलग होता है। कई बार आंखों में काजल लगाते समय पानी निकल आता है और काजल का आंखों के अंदर चले जाने के कारण जलन महसूस होने लगती है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स जिनकी मदद लेकर आप आसानी से अपनी आंखों में काजल लगा पाएंगी और अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा पाएंगी।
स्मज फ्री काजल कौन सा होता है?
वैसे तो आज मेकअप के मार्केट में अनेक प्रोडक्ट्स मौजूद है, लेकिन अगर आपकी आंखों में से पानी निकलने के कारण काजल फैल जाता है तो आप पेंसिल बेस्ड काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आपको कई वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो जेल बेस्ड आईलाइनर की सहायता भी ले सकती हैं और इअरबड्स की मदद से आप आसानी से आंखों की वाटरलाइन पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान
आंखों में लगा काजल सेट करने के लिए क्या करें?
अक्सर आंखों से पानी निकलने के कारण काजल जल्द ही फैल जाता है। आंखों में काजल को लम्बे समय तक फैलने या खराब होने से बचाने के लिए आप मेकअप कंसीलर की मदद ले सकती हैं। कंसीलर को सेट करने के लिए आप लूज पाउडर की मदद लेकर सेट कर सकती हैं। इसके लिए आप छोटे साइज का ब्लेंडिंग ब्रश या मेकअप स्पंज की सहायता ले सकती हैं। स्पंज का इस्तेमाल करने से पहले इसे पानी की मदद से इसे गिला करके ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें :डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम
काजल को फैलने से रोकने के लिए क्या करें?
आंखों में ज्यादा पानी के कारण काजल लम्बे समय तक नहीं टिक पाटा है और फैलने लगता है। इसे फैलने से रोकने के लिए आप एक सिंपल से हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आंखों के इनर कार्नर की तरफ काजल को न लगाएं और केवल आउटर कार्नर और बीच की वाटरलाइन तक काजल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपकी आंखों में लगा हुआ काजल फैलने से बचा रहेगी।
अगर आपको काजल लगाने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों