चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को रिमूव करने के लिए ये नुस्खे आएंगे काम

फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आप बेसन से लेकर पपीता तक का उपयोग कर सकती हैं। ये नेचुरल चीजें आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए, बालों को हटाने में मदद करती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-27, 13:09 IST
how to remove facial hair naturally in hindi

How To Remove Facial Hair Naturally At Home: फेशियल हेयर नेचुरल हैं, लेकिन यह देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए महिलाएं इन्हें छुपाने के लिए ब्लीच से लेकर फेशियल वैक्स तक करवाती हैं। फेशियल हेयर के कारण चेहरे पर मेकअप भी अच्छे से ब्लेड नहीं होता है।

चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए क्या आप भी रेजर का इस्तेमाल करती हैं? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि रेजर के उपयोग से चेहरे पर जल्दी और ज्यादा बाल आते हैं। फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आप नेचुरल तरीके भी आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर बैठे कम खर्च में चेहरे के बालों को हटाने के आसान तरीके बताएंगे।

क्या फिटकरी से चेहरे के बाल हटाए जा सकते हैं? (How To Remove Facial Hair)

how to use alum for facial hair removal

आपने भी देखा होगा कि शेविंग के बाद त्वचा पर फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए भी आप फिटकरी का उपयोग कर सकती हैं।

  • सबसे पहले फिटकरी का पाउडर बना लें। आप चाहें, तो बाजार से भी फिटकरी पाउडर भी खरीद सकती हैं।
  • एक चम्मच फिटकरी पाउडर में थोड़ा-सा गुलाब जल और आधा नींबू का रस निचोड़ लें।
  • अब दोनों चीजों को मिक्स करें।
  • आप इस पेस्ट का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कर सकती हैं।
  • फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें।
  • अब ब्रश की मदद से पेस्ट को को पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • जब पेस्ट सूख जाए, तब पानी से त्वचा को साफ कर लें।
  • फेशियल हेयर रिमूवल के लिए इस पेस्ट को उपयोग हफ्ते में दो बार करने से फायदा होगा।

नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो चेहरे पर फिटकरी और नींबू के रस का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। फिटकरी के उपयोग के कारण त्वचा पर खुजली, रेडनेस और जलन की समस्या हो सकती है।

ओट्स से कैसे हटाएं चेहरे पर मौजूद बाल? (Facial Hair Removal Tips)

how to use oats for facial hair removal

क्या आपके चेहरे पर बाल ज्यादा हैं? इन्हें रिमूव करने के लिए आपको रेजर की जरूरत नहीं है। आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ओट्स ब्रेकफास्ट के लिए एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है। इसके अलावा यह चेहरे के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ओट्स के उपयोग से स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है। साथ ही, यह ऑयली स्किन के लिए भी लाभकारी है। आप ओट्स से फेस पैक बना सकती हैं-

  • सबसे पहले पैक बनाने के लिए ओट्स को मिक्सी में पीस लें, ताकि यह पाउडर फार्म में बदल जाए।
  • अब बाउल में दो चम्मच ओटमील पाउडर और एक चम्मच पका हुआ केला डालें।
  • केला को पाउडर के साथ अच्छे से मैश कर लें।
  • इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में त्वचा को मसाज करें।
  • अब पैक को पूरी तरह से सूखने दें।
  • कुछ देर बाद पानी से त्वचा को साफ कर लें।
  • हफ्ते में दो बार आप इस घरेलू नुस्खे को आजमा सकती हैं और आपको कुछ समय में ही फर्क दिखने लगेगा।

जिलेटिन से कैसे हटाएं फेशियल हेयर? (What Home Remedy Removes Hair)

how to use gelatin for facial hair removal

अगर आप फेशियल हेयर से परेशानी हैं, तो आप इन्हें हटाने के लिए जिलेटिन पाउडर और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दोनों चीजों से मास्क बना सकती हैं।

  • एक बाउल में दो चम्मच जिलेटिन पाउडर में दूध और नींबू का रस मिलाएं।
  • अब बाउल को 15 से 20 मिनट तक माइक्रोवेव में रखें।
  • लीजिए तैयार है फेशियल हेयर रिमूवल मास्क।
  • मास्क का उपयोग करने से पहले चेहरे को साफ कर लें।
  • जब मास्क सूख जाए, तब इसे हटा लें।

फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए क्या करें

खुबानी एक फल है। इसका इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। खुबानी की मदद से आप चेहरे पर मौजूद बालों को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको एप्रीकोट पाउडर चाहिए होगा।

  • 2-3 चम्मच खुबानी का पाउडर लें।
  • अब इस पाउडर में शहद मिला लें।
  • लीजिए बन गया हेयर रिमूवल के लिए पेस्ट।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • जब पेस्ट सूख जाए, तब इसे पील ऑफ कर लें।
  • इस पेस्ट के उपयोग से फेशियल हेयर रिमूव हो जाएंगे।
फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए रेजर के उपयोग से बचें। इसके अलावा, फेशियल वैक्स करवाएं। आप चेहरे के बालों को छुपाने के लिए ब्लीच भी करवा सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP