चेहरे पर काले दाग-धब्बे (Dark Spots) ज्यादातर सूरज की किरणों के कारण होती है। जिसे कई लोग टैनिंग भी कहते हैं। ये दाग-धब्बे हमारी त्वचा की सुंदरता को कम कर देते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इन्हें कम कर सकती हैं। लेकिन उसे भी इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। चेहरे के दाग धब्बे कैसे कम किए जाएं। इसकी जानकारी हमने डॉक्टर स्वाति से ली। ये एक जानी मानी डर्मेटोलोजिस्ट हैं। इन्होंने बताया किन चीजों का इस्तेमाल करके आप दाग-धब्बे कम कर सकते हैं।
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी चेहरे पर किया जा सकता है। इससे आपका त्वचा ही साफ-सुथरी नजर आती है। इसलिए डॉक्टर भी इसे लगाने की सलाह देते हैं।
सर्दी के मौसम में आपको संतरे आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आपके घर में संतरे आ रहे हैं, तो इनके छिलकों को उतारें इसके बाद इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें। इसमें विटामिन सी होता है, जो दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: चेहरा साफ करने के दौरान न करें ये गलतियां, इन टिप्स को करें फॉलो
इस तरह की चीजों को आप चेहरे पर लगाएंगे तो इससे आपका चेहरा साफ नजर आएगा। साथ ही, आपको सही तरीके से चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका पता चल जाएगा। साथ ही, डॉक्टर की सलाह पर आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होगा। इससे आपको बाजार के ज्यादा प्रोडक्ट भी इस्तेमाल नहीं करने पड़ंगे।
इसे भी पढ़ें: नारियल के तेल से इस तरह करें चेहरा साफ
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।