दाग-धब्बों के निशान को कम करने के लिए काम आएगी यह एक चीज, जानें कैसे?

Dark Spots: त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

tips to reduce pimples and acne marks

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए मार्केट में आज बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। चेहरे पर पिंपल्स होना बेहद आम बात है। इसके लिए भी आपको कई स्किन ट्रीटमेंट मिल जाएंगे। इन स्किन ट्रीटमेंट में कई केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

दाग-धब्बों को हटाने के लिए आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड बनाने के साथ-साथ बेदाग भी बनाने में मदद करेगा। साथ ही बताएंगे इन घरेल चीजों से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं-

दाग-धब्बों को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

  • गुलाब जल
  • मुल्तानी मिट्टी
rose water for skin

मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है।
  • त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।
multani mitti

गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • यह त्वचा का पीएच लेवल बरकरार रखने में सहायता करता है।
  • डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद साबित होता है।
  • स्किन के पोर्स को साफ कर इन्हें मिनीमाइज करने का काम करता है।
  • इसे आप टोनर की तरह भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :दाग-धब्बों के निशान को कम करने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा आपके बहुत काम

दाग-धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उपाय

acne scars removal

  • दाग-धब्बों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी की डालें।
  • इसमें 2 से 3 चम्मच गुलाब जल की मिला लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।
  • 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी और कॉटन की मदद लेकर चेहरा साफ कर लें।
  • इस फेस पैक को आप हफ्ते में तीन बार तक आजमा कर देख सकती हैं।
  • लगातार इस इस्तेमाल से दाग-धब्बों के निशान धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको दाग-धब्बों के निशान को हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP